फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   minister of state jai prakash nishad laid stone of new building

नगर पंचायत के नवीन भवन का हुआ शिलान्यास

Fri, 23 Jul 2021 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
minister of state jai prakash nishad laid stone of new building
नगर पंचायत के नवीन भवन का हुआ शिलान्यास
विज्ञापन

रुद्रपुर। नगर के शिवाला वार्ड स्थित जलकर परिसर में नगर पंचायत के नवीन भवन की आधारशिला शुक्रवार को रखी गई। राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद ने मंत्रोच्चारण के बीच नगर पंचायत कार्यालय का शिलान्यास किया। भवन का निर्माण दो करोड़ बाइस लाख रुपये की लागत से होगा।

राज्यमंत्री ने कहा कि योगी के नेतृत्व में प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। विकास के मामले में पिछड़े इलाकों को सुदृढ़ किया जा रहा है। भाजपा सरकार में रुद्रपुर बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में समृद्ध बन रहा है। नगर में कई विकास की परियोजनाओं को लागू किया गया है। नगर पंचायत के नवीन भवन में बेहतर तरीके से कार्य किए जाएंगे। आधुनिक सुविधाओं से लैश नगर पंचायत कार्यालय से लोगों को सहूलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार जन सरोकार से जुड़े योजनाओं को धरातल पर संचालित कर रही है। जिससे आमजन में खुशहाली का माहौल है। चेयरमैन लालमती देवी ने कहा कि नगर पंचायत कार्यालय हाईटेक होगा। कंप्यूटरीकृत कार्यालय में हर कार्य के लिए अलग अलग चेंबर बनाए जाएंगे। नगर में दर्जनों विकास के कार्य चल रहे है। कार्यदायी संस्था को तय समय में मानक से निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं से पात्र लोगों को लाभ दिलाया जा रहा है। नगर में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे है। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, ब्लॉक प्रमुख ऊषा पासवान, डॉ. रामभरोसा त्रिपाठी, संगमधर दूबे, महेश मणि, केके सिंह, दिलीप जायसवाल, मोहन उपाध्याय, उपेंद्र मास्टर, लल्लन गुप्ता, अजय जायसवाल, संजय उपाध्याय, अंकित मणि, सौरभ मिश्र, विजय यादव, जयरतन चौरसिया, जितेंद्र गुप्ता, अरविंद शुक्ला, सुनील गुप्ता, कैसर अंसारी, वैभव सिंह शोले आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed