{"_id":"63dd4af5b5095b299624e102","slug":"mini-blood-bank-to-be-built-in-rudrapur-cmo-deoria-news-c-7-1-41876-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में बनेगा मिनी ब्लड बैंक : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में बनेगा मिनी ब्लड बैंक : सीएमओ
Fri, 03 Feb 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। करीब तीन लाख की आबादी की सेहत की जिम्मेदारी निभा रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर का कायाकल्प होगा। यहां मिनी ब्लड बैंक स्थापित करने की तैयारी कर रही है। यह जानकारी शुक्रवार को सीएचसी का निरीक्षण करने आए सीएमओ डॉ. राजेश झा ने दी।
उन्होंने बताया कि रेफरल अस्पताल को जिला अस्पताल जैसी सुविधाओं से लैस किया जाएगा। एमसीएच विंग का जायजा लेने केंद्रीय टीम आ रही है। जच्चा-बच्चा केंद्र पर हर तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। ब्लड कलेक्शन सेंटर और ब्लड बैंक की स्थापना की कागजी कार्रवाई तेजी से चल रही है। उन्होंने एमसीएच विंग के निरीक्षण के दौरान ऑपरेशन थिएटर और वार्डों की व्यवस्था में खामी पाए जाने पर अधीक्षक को चेतावनी दी। कहा कि रुद्रपुर सीएचसी पर दोआब और कछार क्षेत्र के तीन लाख लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं देने की जिम्मेदारी है। सीएचसी पर पर्याप्त डॉक्टरों की तैनाती कर दी गई है। स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर बेहतर बनाया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाके में लोगों के स्वास्थ्य को लेकर शासन गंभीर है। अस्पताल का कायाकल्प हो रहा है। उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। सीएमओ ने आठ फरवरी को एमसीएच विंग का निरीक्षण करने आ रही केंद्रीय टीम के मद्देनजर तैयारी का जायजा भी लिए। इस दौरान अधीक्षक डॉ. दिनेश यादव, डॉ. आरपी यादव, डॉ. एसके राव, एचईओ विकास कुमार, डॉ. अनिल सिंह, डॉ. सुशील मल्ल आदि मौजूद रहे।