{"_id":"5efe1a658ebc3e431428ae74","slug":"militry-man-wife-daughter-molestated-deoria-news-gkp356742272","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति बॉर्डर पर, पत्नी और बेटियों से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति बॉर्डर पर, पत्नी और बेटियों से छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति चीन बॉर्डर पर, पत्नी और बेटियों से छेड़छाड़
पुलिस कहती है पहले दावत दो, फिर करेंगे मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। भटनी थाने में प्रभारी रहे बर्खास्त इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव की मां-बेटी के साथ की गई करतूत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि लार क्षेत्र में एक नया मामला सामने आया है। मां-बेटी ने बृहस्पतिवार को एसपी से शिकायत की। एसपी ने सोमवार को थाना प्रभारी, हलका इंचार्ज और सभी सिपाहियों को तलब किया है।
लार थानाक्षेत्र के रहने वाले एक शख्स सेना में जवान हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती चीन बॉर्डर पर लद्दाख में है। पत्नी और दो बेटियां गांव से बाहर मकान बनवाकर रहती हैं। महिला का कहना है कि दूसरे गांव के एक जाति विशेष के लोग यहां जानवर चराने के लिए आते हैं। बेटियों और मुझसे छेड़खानी करते हैं। विरोध करने पर मकान पर ईंट और पत्थर चलाते हैं। पांच जून को उन लोगों ने मेरी और बेटी की पिटाई की थी। इस मामले में लार पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इससे उनका मन और बढ़ गया। बृहस्पतिवार को मां-बेटी एसपी कार्यालय पहुंचीं और एसपी से पूरी बात बताई। दोनों ने बताया कि एक सिपाही आया और कहा कि मदद तभी करेंगे जब यहां दावत दोगी। महिला का कहना है कि जब मेरे घर कोई पुरुष सदस्य नहीं है तो उनको कैसे दावत खिलाएंगे। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लार थाना प्रभारी, हलका दरोगा और उस हलके के सभी सिपाहियों को तलब किया है। माना जा रहा है कि इस मामले में भी कुछ लोगों पर कार्रवाई तय है।
रुपये नहीं दिया तो सिपाहियों को पीटा
देवरिया। लार कस्बा के बौली वार्ड के रहने वाले मंजूर आलम ने एसपी से शिकायत की है कि रुपये नहीं देने पर दो सिपाहियों ने पिटाई की। उसने पिटाई का फोटो भी एसपी को दिया है। मंजूर आलम का कहना है कि 29 जून की देर शाम भाई से विवाद हुआ। 30 जून को पुलिस दोनों लोगों को ले गई और शांतिभंग में चालान कर दिया। इसके बाद हलके दो सिपाही रुपये की मांग करने लगे। गरीबी का हवाला देते हुए रुपये देने में असमर्थता जताई तो दोनों ने पिटाई की। एसपी ने जांच कराकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।