{"_id":"64ac521e7fdc0b3e240143c4","slug":"middle-aged-man-jumped-into-the-river-from-ugrasen-bridge-missing-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-909-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: उग्रसेन सेतु से अधेड़ ने नदी में लगाई छलांग, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: उग्रसेन सेतु से अधेड़ ने नदी में लगाई छलांग, लापता
विज्ञापन
बरहज के कपरवार उग्रसेन सेतु से छलांग लगाए श्याम वर्मा संवाद
जल भरने जा रहे कांवड़ियों ने पुलिस को दी सूचना, दवा लेने घर से साइकिल से निकले थे श्याम
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु से राप्ती नदी में रविवार की देर रात सुरौली थाना के मलकौली गांव निवासी श्याम वर्मा (50) ने छलांग लगा दी। बरहज सरयू नदी तट पर जल भरने जा रहे कांवड़ियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर परिवार और गांव के लोग पहुंच गए।
रविवार की रात करीब डेढ़ बजे एक शख्स उग्रसेन पुल पर अपनी साइकिल, मोबाइल, चप्पल आदि रखकर नदी में छलांग लगा दिया। जिसे देख जल भरने जा रहे कांवड़ियों ने शाेर मचाया। मौके पर एसआई जितेंद्र कुमार हमराहियों के साथ पहुंच गए। पुल पर मिले मोबाइल के जरिए व्यक्ति की पहचान सुरौली थाना क्षेत्र के मलकौली गांव निवासी श्याम वर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने नदी में उनके कूदने की सूचना परिजनाें को दी। बरहज में कैंप कर रहे पीएसी के जवान श्याम की तलाश में रेस्क्यू कर रहे हैं। श्याम का पत्नी राधिका से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। कुछ देर बाद बाजार से दवा ले आने की बात कहकर वह घर से निकले थे। सोमवार की शाम तक श्याम का कहीं पता नहीं लग सका है। इंस्पेक्टर कपिल देव चौधरी ने बताया कि नदी में तलाश कराई जा रही है।
इंसेट में-
पेशे से पेंटर थे श्याम, घटना से हतप्रभ हैं लोग
पुत्री से सब्जी बनाने की बात कहकर निकले थे, नदी में कूदने की सूचना होने पर घर में मच गया रोना-पिटना
बरहज। सुरौली थाना क्षेत्र के मलकाैली गांव निवासी श्याम वर्मा की साइकिल, मोबाइल और अन्य सामान कपरवार उग्रसेन सेतु पर मिला है। पुलिस ने दो बजे रात में मोबाइल के जरिए उनकी पत्नी के बुआ के लड़के प्रभु से पहचान कराई। पुल पर सामान मिलने और उनके नदी में कूदने की संभावना व्यक्त की। जिसे सुनकर घर में रोना-पिटना मच गया। दरवाजे पर आस-पास के लोग जुट गए। घटना से सभी हतप्रभ हैं। श्याम देवरिया में रोजाना आकर पेंटिंग का काम करते हैं। वह तीन भाई और दो बहनों में सबसे बड़े हैं। उन्हें दो पुत्र अनिल और मनीष, जबकि छह पुत्रियां हैं। चार पुत्रियों की शादी कर चुके हैं। जबकि मनीता कक्षा आठवीं की छात्रा और अनीता 12वीं उत्तीर्ण कर चुकी है।