{"_id":"6aaed7a619a66c9b7400a4b4","slug":"meraj-died-of-a-brain-hemorrhage-the-grp-is-investigating-the-matter-deoria-news-c-208-1-deo1044-192233-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: ब्रेन हेमरेज से हुई थी मेराज की मौत जीआरपी कर रही मामले की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: ब्रेन हेमरेज से हुई थी मेराज की मौत जीआरपी कर रही मामले की जांच
Sun, 20 Sep 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
मेराज की फाइल फोटो
बनकटा। भैसही गांव निवासी 17 वर्षीय मेराज की मौत का कारण ब्रेन हेमरेज बताया जा रहा है। मेराज के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट में ये बात सामने आई है। वहीं घटनास्थल का जीआरपी ने शनिवार को निरीक्षण किया और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है।
बृहस्पतिवार की रात करीब 10:30 बजे भैंसही निवासी मेराज बनकटा रेलवे स्टेशन पर अचेतावस्था में मिला था।
रेलवे प्रशासन ने उसे इलाज के लिए भेजा था। पीएचसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। मेराज की मां सलमा के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे किसी ने उसे फोन करके बुलाया था। फोन आने के बाद मेराज घर से चला गया था। घरवालों को सुबह उसकी मौत की जानकारी मिली थी।
मेराज की मां सलमा ने दूसरे गांव के निवासी एक युवक पर फोन कर बुलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। मामला जीआरपी से संबंधित होने के कारण स्थानीय थाने से उसे जीआरपी भटनी में कार्रवाई के लिए भेज दिया गया। शनिवार को जीआरपी भटनी ने बनकटा रेलवे स्टेशन पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस संबंध में जीआरपी एसओ राजेश पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज से मौत होने की बात आई है। अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है।