फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   member of state women commission adopted health gentres

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने पीएचसी बरियारपुर व सीएचसी सिधुवां को लिया गोद

Wed, 09 Jun 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
member of state women commission adopted health gentres
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने पीएचसी बरियारपुर व सीएचसी सिधुवां को लिया गोद
विज्ञापन

देवरिया। राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला द्विवेदी ने बुधवार को जिला महिला चिकित्सालय तथा पीएचसी बरियारपुर व सिधुवां का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों पीएचसी को गोद लिया। जिला महिला अस्पताल में डिलीवरी प्वाइंट, कोरोना वार्ड, कोरोना वैक्सीनेशन केंद्र का निरीक्षण किया। साथ ही भर्ती मरीजों का हाल-चाल पूछा और सरकारी सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

राज्य महिला आयोग की सदस्य महिलाओं की चिकित्सीय स्थिति जानने के जिला महिला अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने महिलाओं को शासन की ओर से दी जा रही सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया। कोविड काल में गर्भवती महिलाओं तथा अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही उपचार व्यवस्था को देखा। कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण (महिला) की जानकारी लीं। जिला महिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय एवं सीएमएस डॉ. अल्पना रानी गुप्ता को निर्देश दिया कि सरकार की जनउपयोगी सुविधाओं को अनिवार्य रूप से आमजनमानस को उपलब्ध कराएं। साफ-सफाई के भी विशेष ध्यान दिए जाएं। इसके बाद बरियारपुर पहुंचीं और प्राथमिक स्वास्थ केंद्र का निरीक्षण कीं। प्रभारी चिकित्साधिकारी निर्देशित किया कि केंद्र के सुंदीकरण एवं सभी सुविधाओं के लिए प्रस्ताव सीएमओ के माध्यम में महिला आयोग को उपलब्ध कराएं, ताकि इस संबंध में कार्रवाई की जा सके। इसके पश्चात उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिधुवां का निरीक्षण किया गया। केंद्र में उपलब्ध जगह का सदुपयोग करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने दोनों केंद्रों को गोद लिया। इस दौरान सीएमओ, जिला परिवीक्षा अधिकारी प्रभात कुमार, जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी जय प्रकाश तिवारी, भाजपा नेता अंबिकेश पांडेय, रामदास मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed