फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   meeting organized social media cell of bjp

‘विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया की अधिक जिम्मेदारी’

Tue, 04 Jan 2022 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
meeting organized social media cell of bjp
‘विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया की अधिक जिम्मेदारी’
विज्ञापन

देवरिया। औराचौरी भाजपा कार्यालय पर सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की बैठक में पूर्व प्रदेश संयोजक, आईटी/राजस्थान प्रदेश, क्षेत्रीय प्रवासी अविनाश जोशी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया और आईटी के कार्यकर्ताओं के ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया के माध्यम से हर छोटी-बड़ी बात हर व्यक्ति तक तुरंत पहुंच रही है। इसलिए आप सभी भाजपा सरकार की उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाएं।

सोशल मीडिया पर विपक्षियों द्वारा तरह तरह के भ्रामक पोस्ट किए जाते हैं, उनका जवाब तर्कों के साथ सोशल मीडिया पर रखें। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय संयोजक आईटी. विभाग अनादि प्रिय पाठक ने कहा कि आप सभी साइबर योद्धाओं की वजह से प्रदेश में फिर भाजपा आएगी। क्षेत्रीय सह संयोजक सोशल मीडिया पीयूष मिश्र के द्वारा उपस्थित सभी मंडल स्तर के साइबर योद्धाओं का परिचय प्राप्त किया गया। अध्यक्षता जिला महामंत्री/जिला प्रभारी सोशल मीडिया एवं आईटी रविंद्र किशोर कौशल और संचालन तेजबहादुर पाल सोनू ने किया। इस दौरान आयोजक आईटी विभाग शिवेश पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय, सुधीर श्रीवास्तव सोनू, राहुल शास्त्री, सत्यम शाही, ई मनजंय मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed