फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   medical college make in deoria

19 माह में हुआ केवल 35 प्रतिशत काम, मार्च तक पूरा करना है भवन निर्माण

Thu, 24 Sep 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
medical college make in deoria
19 माह में हुआ केवल 35 प्रतिशत काम, मार्च तक पूरा करना है भवन निर्माण
विज्ञापन

देवरिया। तय समय पर मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण कराना कार्यदायी संस्था के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। 19 माह में सिर्फ 35 प्रतिशत ही भवन का निर्माण हो सका है। शासन से जो बजट मिला था, लगभग खर्च हो गया है। बजट मिलने में देरी हुई तो निर्माण कार्य पर ब्रेक लग सकता है।
देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण 207 करोड़ की लागत से हो रहा है। भवन निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय इकाई निर्माण निगम लिमिटेड को दी गई है। पहली किस्त 50 करोड़ रुपये और दूसरी किस्त में 33 करोड़ मिले। कुल 83 करोड़ रुपये अब तक कार्यदायी संस्था को मिले हैं। 75 करोड़ से अधिक रुपये भवन निर्माण पर खर्च हो चुके हैं।
विज्ञापन

मार्च 2019 में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास हुआ था और निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था को मिली। 19 महीने में सिर्फ 35 प्रतिशत ही भवन का निर्माण कार्य पूरा हो सका है। बीच में कई बार कमिश्नर और डीएम ने निरीक्षण कर मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण में तेजी लाने का निर्देश एक्सईएन और एई को दिए। कोरोना काल से पूर्व रात में भी काम चलता रहा। मार्च 2021 तक भवन निर्माण कार्य पूरा करने और मेडिकल कॉलेज में क्लास शुरू करने का लक्ष्य सरकार का है, लेकिन समय से बजट नहीं मिलने पर निर्माण कार्य पर ब्रेक लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शिलान्यास के पांच माह बाद जमीन मिली और बीच में कोरोना की वजह से निर्माण कार्य की गति धीमी हो गई थी। बजट जो मिला था, उसमें अधिकांश खर्च हो गया है। शासन को इससे अवगत करा दिया गया है। बजट जल्द मिलने की उम्मीद है। प्रयास किया जा रहा है कि तय समय पर भवन का निर्माण पूरा कर लिया जाए।
अखिलेश सिंह, एक्सईएन, उत्तर प्रदेश निर्माण इकाई निगम लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed