फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Measurement of the disputed land

Deoria News: विवादित जमीन की पैमाइश की

Sat, 27 Dec 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 27 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Measurement of the disputed land
बरहज। क्षेत्र के कपरवार में शनिवार को एनएच 227ए और राजस्व की टीम ने विवादित जमीन की पैमाइश की और निशान लगाए। गांव निवासी और किसान गंगा प्रसाद पांडेय का आरोप है कि अधिग्रहित की गई भूमि से अधिक जमीन पर नाला निर्माण कराया जा रहा है। कपरवार गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक और किसान गंगा प्रसाद पांडेय का रामजानकी मार्ग से सटे कृषि भूमि है। एनएच 227ए की ओर से सड़क चौड़ीकरण, पटरी और नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। गंगा प्रसाद पांडेय ने एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी को प्रार्थनापत्र देकर अधिग्रहीत की गई भूमि से अधिक पर कब्जा कर निर्माण कराने की शिकायत की है।
विज्ञापन

इस पर नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य के नेतृत्व में निर्माण एजेंसी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जमीन का चिन्हांकन किया।
नायब तहसीलदार रवींद्र मौर्य ने बताया कि किसान गंगा प्रसाद पांडेय के शिकायत पर जमीन का चिन्हांकन किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed