फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mayawati said the country has wasted Guuru-disciple

मायावती ने कहा, गुुरु-चेले ने देश बर्बाद किया

Sat, 25 Feb 2017 10:55 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 25 Feb 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Mayawati said the country has wasted Guuru-disciple
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। बसपा सुप्रीमो मायावती ने पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि गुरु-चेले ने देश को बर्बाद कर दिया है। अब ये मुलायम सिंह यादव के बबुआ के सहारे प्रदेश की बर्बादी का सपना देख रहे हैं। अमित शाह से बड़ा आतंकी कोई नहीं है। भाजपा शासित राज्यों में दूध-दही की नदियां क्यों नहीं बह रही हैं। उन राज्यों में कितने कत्लखाने बंद कराए गए, इसका ब्योरा दें।  
विज्ञापन


शनिवार को नवीन सब्जी मंडी के पास चुनावी जनसभा में 48 मिनट के संबोधन में मोदी और शाह के की घटिया राजनीति का बार-बार उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पौने तीन वर्ष के कार्यकाल की नाकामियों के चलते सीएम का चेहरा तक पेश करने की हिम्मत नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 100 दिनों में विदेशों से कालाधन लेकर आएंगे।
विज्ञापन


गरीबों के बैंक अकाउंट में 15-20 लाख रुपये बांटेंगे। संवाद शैली में माया ने पूछा कि आपके अकाउंट में रुपया आया कि नहीं। जनसमूह ने नहीं में जवाब दिया। भाजपा एंड कंपनी जनता का ध्यान बंटाने के लिए नाटकबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि बिना पूरी तैयारी के नोटबंदी की गई। इसके चलते करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। आम चर्चा है कि मोदी ने अपने दोस्तों को लाभ पहुंचाने के लिए फैसला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा एंड कंपनी को भ्रष्टाचार पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह में कितना कालाधन मिला, कितने लोगों को सजा मिली है इसे बताया जाए। दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़ा वर्ग का उत्पीड़न किया जा रहा है।  इस दौरान सदर प्रत्याशी अभयनाथ त्रिपाठी, बरहज प्रत्याशी मुरली मनोहर जायसवान, पथरदेवा के प्रत्याशी नीरज वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed