{"_id":"691e0a9e375d08185e0c2192","slug":"mau-chhapra-passenger-train-will-remain-cancelled-till-december-15-deoria-news-c-208-1-deo1011-168270-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मऊ-छपरा पैसेंजर ट्रेन 15 दिसंबर तक निरस्त रहेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मऊ-छपरा पैसेंजर ट्रेन 15 दिसंबर तक निरस्त रहेगी
Wed, 19 Nov 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
बनकटा। छपरा से मऊ जाने वाली अप 55101 और डाउन 55102 पैसेंजर ट्रेन 15 दिसंबर तक निरस्त रहेगी। इससे बनकटा से मैरवा, जीरादेई, सिवान होते हुए छपरा जाने वाले यात्रियों की काफी परेशानी बढ़ गई है। बतादें कि बनकटा क्षेत्र का अधिकांश हिस्सा बिहार से सटा है। लोगों को ट्रेन से बिहार के तमाम जगहों की यात्रा करनी पड़ती है। बनकटा से बिहार जाने के लिए सुबह 4:30 बजे ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस के बाद 7:45 बजे मऊ छपरा 55102 और 12 बजे गोरखपुर से छपरा जाने वाली 55056 पैसेंजर ट्रेन है। इसमें भी 55056 पैसेंजर ट्रेन अक्सर काफी विलंब से आती है।
इसके बाद बनकटा से बिहार के किसी भी स्टेशन को जाने के लिए तीन बजे 13020 बाघ एक्सप्रेस और उसके बाद नौतनवा से छपरा जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा गोरखपुर से सिवान जाने वाली 55042 पैसेंजर ट्रेन है। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मऊ में काम चलने की वजह से 28 दिनों के लिए ट्रेन निरस्त रहेगी। संवाद