{"_id":"6a57d925af102e561a0e3d08","slug":"married-womans-body-found-in-room-mayake-residents-charged-with-murder-deoria-news-c-208-1-deo1022-186925-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कमरे में मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कमरे में मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
Thu, 16 Jul 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
भटनी। थाना क्षेत्र के साहोपार महुआबारी गांव में बुधवार की सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में कमरे में पड़ा मिला। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बलुआ अफगान गांव निवासी रामध्यान गोंड़ ने बेटी अन्नू (30) की शादी जून 2022 में साहोपार महुआबारी निवासी दुर्गेश गोंड़ से की थी।
अन्न के परिवार वालों का आरोप है कि शादी के कुछ माह बाद ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त तीन लाख रुपये दहेज की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर अन्नू के साथ मारपीट की जाती थी। कई बार समझाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ।
परिवार वालों का आरोप है कि मंगलवार की रात भी इसी बात पर विवाद हुआ था। बुधवार की सुबह अन्नू का शव कमरे में मिला। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। अन्नू की मां बीजांती देवी की शिकायत पर पुलिस ने शव क पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मां की मौत के बाद उसके दोनों मासूम बच्चों का रो -रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सीओ मनोज कुमार ने बताया कि साहोपार महुआबारी गांव में एक महिला का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।