{"_id":"60a69e548ebc3e86ff16642a","slug":"manu-persons-injured-in-rampage-salempur-news-gkp39524309","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में चले लाठी-डंडे, कई लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में चले लाठी-डंडे, कई लोग घायल
विज्ञापन

घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के रानीघाट गांव में बरसात का पानी बहाने पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। कई लोगों को गभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी को थाने ले गई। घायलों का इलाज पीएचसी पर कराया गया।
भटनी के रानीघाट गांव में बृहस्पतिवार शाम को ओमप्रकाश शर्मा की बोरिंग में परमहंस राजभर की तरफ से बरसात का पानी आ रहा था। इस पर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। विवाद चुनावी रंजिश में तब्दील तब हो गया, जब परमहंस की तरफ से पूर्व प्रधान गुड्डू यादव व उनके उनके समर्थक आ गए। फिर वर्तमान प्रधान सर्वजीत यादव व उनके समर्थक भी लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। इसमें दिनेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, उमेश गुप्ता, रघुनाथ गुप्ता, धन्नू गुप्ता, पार्वती देवी, सलेहरा देवी, हरिकेश गुप्ता राधकिशुन शर्मा व दूसरे पक्ष से रामप्रसाद राजभर, परमहंस राजभर, जितेंद्र सिंह, अरुण यादव उर्फ गुड्डू, बृजबिहारी यादव आदि को गंभीर चोर्टें आइं। घायलों को पुलिस पीएचसी ले गई। दिनेश व राकेश की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में एसओ श्याम सुंदर तिवारी ने कहा कि मारपीट की सूचना मिली है। दोनों पक्षों से छह लोगों को थाने लाया गया है।