फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   manoj tiwari adresses public meeting

भाजपा प्रत्याशी सूर्य प्रताप शाही के समर्थन में मनोज तिवारी ने की जनसभा

Mon, 21 Feb 2022 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
manoj tiwari adresses public meeting
भाजपा प्रत्याशी सूर्य प्रताप शाही के समर्थन में मनोज तिवारी ने की जनसभा
विज्ञापन

पथरदेवा/ बघौचघाट। दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को जनसभा में राष्ट्र हित में भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। कहा कि, प्रदेश से आतंकवाद, गुंडागर्दी खत्म कर विकास के लिए भाजपा की सरकार सबसे आगे है। राम मंदिर अब बनने लगा है। भगवा रंग चढ़ने लगा है। अब विरोधियों का रंग गिरने लगा है।
पथरदेवा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सूर्यप्रताप शाही के समर्थन में वह सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में खूब विकास हुआ है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे आदि परियोजनाओं से प्रदेश में विकास को रफ्तार मिली है। पिछले पांच वर्षों में अर्थव्यवस्था में भी अभूतपूर्व प्रगति हुई है। आज भारत में यूपी की अर्थव्यवस्था दूसरे पायदान पर है। आपके वोट की ताकत है कि आज कश्मीर से अनुच्छेद 370 का नामोनिशान मिटा दिया गया। आपके एक वोट ने आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को प्रारंभ करवा दिया। आपका प्रत्येक वोट बहुमूल्य है। हम सभी को अपने मतदान का प्रयोग राष्ट्रहित में राष्ट्र को और सशक्त व समृद्ध बनाने के लिए करना चाहिए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, संजय सिंह, जितेंद्र प्रताप राव, शैलेश मणि त्रिपाठी, संजीव धर द्विवेदी, रमेश सिंह, सीपीएन सिंह, रमेश सिंह, जीवनपति त्रिपाठी, उमेश मल्ल, विजय श्रीवास्तव, धीरज मिश्रा, रामाशीष गुप्ता, रविंद्र कौशल, संजय तिवारी, राजेश मिश्रा, पवन पाठक, मनोज भगत, रणधीर सिंह, अनिल प्रसाद, अवनीश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाटपाररानी में किया रोड शो
फुलवरिया। भाजपा सांसद एवं दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सोमवार को भाटपारानी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी सभाकुंवर के समर्थन में रोड शो किया। वह फुलवरिया चौराहे से भाटपाररानी के बेलपार तक रोड शो किया। जगह-जगह रुक कर उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed