फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Man who threatened to set fire arrested and sent to jail

देवरिया: आग लगाने की धमकी देना शख्स को पड़ा भारी, गिरफ्तार कर भेज दिया गया जेल

Tue, 20 Sep 2022 02:59 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 20 Sep 2022 02:59 PM IST
सार

एक व्यक्ति क्लासिक मोटर्स पर पहुंचा और दुर्घटना क्लेम के बारे में कर्मचारियों को धमकाया। साथ ही मालिक योगी अरोरा व स्टाफ को देख लेने तथा प्रतिष्ठान में आग लगाने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी संगम यादव कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया।

विज्ञापन
Man who threatened to set fire arrested and sent to jail
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

राजकीय औद्योगिक आस्थान तथा कारोबारियों की सुरक्षा को लेकर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने सोमवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


कारोबारियों ने कहा कि तीन दिन पहले भुजौली कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति क्लासिक मोटर्स पर पहुंचा और दुर्घटना क्लेम के बारे में कर्मचारियों को धमकाया। साथ ही मालिक योगी अरोरा व स्टाफ को देख लेने तथा प्रतिष्ठान में आग लगाने की धमकी दी। इसकी सूचना सीओ सिटी व कोतवाल को दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी संगम यादव कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया। इस तरह की घटना ठीक नहीं है। इसके अलावा औद्योगिक आस्थान में शाम होने पर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का आना-जाना लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम होते ही रोड के किनारे शराब पीते हैं और गलत हरकत करते हैं। इस पर अंकुश लगाया जाए। उन्होंने क्लासिक मोटर्स के मालिक को शस्त्र लाइसेंस जारी करने व कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करने, राजकीय औद्योगिक आस्थान में नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था करने व मुख्य मार्ग पर झुग्गी झोपड़ी के पास हो रहे गलत कार्यों को रोकने की मांग की है।

इस दौरान इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव अरोड़ा, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष जेपी जायसवाल सहित अन्य कारोबारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed