फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Man jumps from Kaparwar Ugrasen bridge in Deoria

देवरिया: कपरवार उग्रसेन पुल से शख्स ने लगाई छलांग, नदी में लापता, खोज जारी

Thu, 16 Mar 2023 12:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Mar 2023 12:50 PM IST
सार

एसडीएम गजेंद्र सिंह, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने जायजा लिया। अखिलेश के नदी में डूबने की जानकारी होने पर परिजन किसी अनहोनी को को लेकर भयभीत हैं। फिलहाल उसका कहीं सुराग नहीं लग सका है। पत्नी अंजू देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Man jumps from Kaparwar Ugrasen bridge in Deoria
अखिलेश प्रजापति - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में बरहज क्षेत्र के कपरवार उग्रसेन सेतु से बुधवार की देर शाम सुरौली थाना क्षेत्र के पकड़ी बाजार के बरडीहा अली निवासी अखिलेश प्रजापति (40) पुत्र प्रहलाद ने नदी में छलांग लगा दी। वह गांव निवासी एक साथी के साथ कपरवार आए थे। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


अखिलेश प्रजापति बुधवार की शाम गांव के ही अपने एक साथी के साथ बाइक से किसी काम से घर से निकले थे। लोगों के अनुसार, अखिलेश ने साथी से पुल पर बाइक रोकने के लिए कहा। साथी जब तक कुछ समझ पाता, अखिलेश ने मोबाइल और पर्स देकर नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नदी में अखिलेश के डूबने की जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गए। जबकि पुलिस कर्मियों के साथ इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी और चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों के साथ पुलिस शख्स की तलाश में जुटी है।


बृहस्पतिवार को एसडीएम गजेंद्र सिंह, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने जायजा लिया। अखिलेश के नदी में डूबने की जानकारी होने पर परिजन किसी अनहोनी को को लेकर भयभीत हैं। फिलहाल उसका कहीं सुराग नहीं लग सका है।

पत्नी अंजू देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुत्र आकाश और मुकेश भी गमगीन हैं। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि नदी में कूदे शख्स की तलाश कराई जा रही है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed