{"_id":"625467282acf3e089a3514e5","slug":"man-dies-after-being-hit-by-vehicle-salempur-news-gkp433030447","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
लार। रामजानकी मार्ग पर सुकठ मोड़ के सामने बैंक से घर जा रहे एक व्यक्ति की वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।
लार थाना क्षेत्र के हरखौली ग्रामसभा के खरका तुला टोला निवासी रामअशीष प्रसाद (55) घर पर ही रहकर खेती कर अपना जीवन यापन करते थे। परिजनों के मुताबिक, घर से बैंक जाने की बात कहकर वह लार के लिए निकले। उधर से लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह सजांव-रामजानकी मार्ग पर सुकठ मोड़ के सामने पहुंचे थे। उसी बीच सजांव की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। वह वाहन में फंस कर कुछ दूर तक चले गए।
लोगों ने पीछा किया पर चालक वाहन लेकर भाग गया। लोगों ने रामअशीष को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिवार के सदस्यों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक बरजोर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।