फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Male skeleton found near cemetery

Deoria News: कब्रिस्तान के पास मिला नर कंकाल

Tue, 02 Jun 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 02 Jun 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Male skeleton found near cemetery
खामपार। करौंदा गांव में सोमवार की सुबह नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जिस खेत में कंकाल मिला है, उसके बगल में ही कब्रिस्तान है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में पड़े एक कंकाल पर पड़ी। कंकाल दिखाई देने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही खामपार पुलिस मौके पर पहुंची और मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पहचान कराने और मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि स्थानीय पुलिस की सूचना पर फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed