फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Malaria can be cured with timely detection and treatment.

Deoria News: समय से पहचान और इलाज से ठीक हो जाता है मलेरिया

Fri, 26 Apr 2024 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
Malaria can be cured with timely detection and treatment.
विश्व मलेरिया दिवस पर आयोजित कार्यशाला में  फाइलेरिया नेटवर्क सदस्यो को सीएमओ ने किया सम्मानित।
-विश्व मलेरिया दिवस पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
विज्ञापन


-एकत्रित हुए पानी की साफ सफाई और मच्छरों से बचाव के उपाय में सामुदायिक सहयोग जरूरी

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विश्व मलेरिया दिवस पर जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। सीएमओ कार्यालय के धन्वंतरि सभागार में बृहस्पतिवार को मलेरिया दिवस पर कार्यशाला हुई। इसमें वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रमों में बेहतर कार्य के लिए मलेरिया विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों और जागरूकता कार्यक्रम के लिए फाइलेरिया नेटवर्क के सदस्यों को सीएमओ डॉ. राजेश झा ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
सीएमओ ने कहा कि लक्षण दिखने पर शीघ्र जांच और इलाज से मलेरिया पूरी तरह से ठीक हो जाता है। जिले में वर्ष 2020 से लेकर अबतक तक करीब 2.53 लाख लोगों के मलेरिया की जांच कराई गई, जिनमें से नौ लोग बीमारी से पीड़ित मिले। सभी का इलाज किया गया और सभी ठीक भी हो गए। उन्होंने कहा कि घर के बाहर और भीतर एकत्रित हुए पानी की साफ सफाई और मच्छरों से बचाव के उपाय में विभागीय प्रयासों के साथ सामुदायिक सहयोग आवश्यक है। इसे बढ़ाने के उद्देश्य से ही प्रति वर्ष 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वर्ष के दिवस की थीम ‘अधिक न्यायोचित विश्व के लिए मलेरिया के खिलाफ लड़ाई में तेजी लाना’ रखी है।
विज्ञापन

एसीएमओ व वेक्टर बार्न डीजीज कंट्रोल प्रोग्राम डॉ. संजय गुप्ता ने कहा कि 2027 तक प्रदेश में भी मलेरिया का उन्मूलन करना है और इस कार्य के लिए समुदाय की भागीदारी बढ़ाने पर जोर है। लोगों को ‘‘हर रविवार, मच्छर पर वार’’ के नारे को साकार करना होगा और इस दिन घर के आसपास एकत्रित पानी को साफ करना होगा। कूलर और अन्य पात्रों के पानी की भी साफ सफाई जरूरी है। इस बीमारी का मच्छर साफ पानी में एकत्रित होता है और सुबह, शाम काटता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में फाइलेरिया नेटवर्क के सदस्यों ने भी जागरूकता कार्यक्रमों में किए गए अनुभव को साझा किया। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी सीपी मिश्रा डीपीएम पूनम, अर्बन नोडल अधिकारी डॉ. आरपी यादव, सहायक मलेरिया अधिकारी सुधाकर मणि, पाथ संस्था के प्रतिनिधि अभिषेक, फाइलेरिया नेटवर्क सदस्य पिंकी चौहान, पूनम सिंह, इंदूदेवी , उदयभान, मलेरिया विभाग के कर्मियों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed