फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   make checking point in distric border for bye election

सख्ती : 18 बैरियर और नदी घाटों पर बनेंगे सात चेेकिंग प्वाइंट

Wed, 23 Sep 2020 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
make checking point in distric border for bye election
सख्ती : 18 बैरियर और नदी घाटों पर बनेंगे सात चेेकिंग प्वाइंट
विज्ञापन

देवरिया। बिहार प्रांत में होने वाले विधानसभा चुनाव और जिले के सदर विधानसभा के उपचुनाव को लेकर बार्डर पर चौकसी रहेगी। 18 बैरियर और दोनों प्रांतों को जोड़ने वाली नदी घाटों पर सात चेकिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। अराजक तत्व और बदमाशों पर पुलिस-प्रशासन की नजर रहेगी। इसके लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है।
डीएम अमित किशोर मंगलवार को बताया कि जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के आठ थाने बिहार राज्य से मिलते हैं। इसके अलावा सीवान और गोपालगंज की सीमाएं जिले के पांच थानों की सीमाओं से मिलती हैं। बदमाशों के रोकथाम और चेकिंग के लिए 18 स्थानों पर बैरियर, पिकेट प्वाइंट बनाए जाएंगे। इसके लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है। सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर कोतवाली के करौंदी, तरकुलवा थाने के रामपुर अवस्थी और पथरदेवा विधानसभा अंतर्गत बघौचघाट क्षेत्र में विशुनपुरा बाजार, पकहां में बैरियर, पिकेट प्वाइंट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना विधानसभा के भटनी थाना के चखनी घाट, लक्ष्मीपुर एवं बलुआ अफगान, सलेमपुर विधानसभा के लार थाना केमेहरौनाघाट, चनुकीघाट, भाटपाररानी थाना के महुजा, खामपार थाना में भवानी छापर, भिंगारी बाजार कुकुरघाटी तथा बनकटा थाना क्षेत्र में चित्रसेन बनकटा, बंकुल पुल, रामपुर कोठी, रामपुर बुजुर्ग एवं रामकोला चट्टी में बैरियर लगेंगे। अंतर्राज्यीय सीमाओं पर पड़ने वाली नदी घाटों पर भी चेकिंग व पेट्रोलिंग होगी। डीएम ने बताया कि देवरिया के अलावा बिहार के गोपालगंज, सिवान की सीमावर्ती गांव जो नदी के किनारे हैं। वहां के लोगों की मदद से नदियों के रास्ते आने वाले अराजक तत्वों पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed