{"_id":"691238c1bfff298102066e2b","slug":"major-roads-of-the-city-were-jammedvehicles-kept-crawling-deoria-news-c-208-1-deo1009-167567-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शहर की प्रमुख सड़कें जाम...रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शहर की प्रमुख सड़कें जाम...रेंगते रहे वाहन
Tue, 11 Nov 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 11 Nov 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
भटवलिया चौराहा पर लगा जाम
- फोटो : udhampur news
देवरिया। शहर की सड़कों पर सोमवार को दिन भर जाम रहा। इसके चलते लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने में पसीना छूट गया।
शहर में सोमवार का दिन जाम के नाम रहा। शहर की प्रमुख सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। रुद्रपुर मोड़ से लेकर गोरखपुर रोड ओवरब्रिज तक हर चौराहे पर जाम लग रहा।
सुभाष चौक पर वाहनों को निकलने में समय लग गया। यहां पर सुभाष चौक से लेकर गोरखपुर रोड ओवरब्रिज तक वाहनों की कतार लगी रही।
इसी तरह जिला पंचायत गेट के सामने कट काफी जाम रहा। यहां मौजूद यातायाकर्मी को ट्रैफिक संभालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बस स्टैंड चौराहे पर हालात और बदतर रहे। यहां से मेडिकल काॅलेज और बस स्टेशन के साथ सलेमपुर रोड और गोरखपुर रोड की ओर से जाते हैं। इस चौराहे पर दिन भर जाम के हालात रहे।
वाहनों को निकलने में 10 से 15 मिनट लग गए। भटवलिया चौराहे पर हालात और खराब रही। यहां पर एक मॉल के सामने वाहनों की कतार और ठेले वालों के चलते लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
दूसरी पटरी पर टैक्सी स्टैंड के सामने अतिक्रमण के चलते वाहन रेंगकर चलते रहे। शहर के रामलीला मैदान रोड में कोऑपरेटिव चौराहे से लेकर हनुमान मंदिर तक जाम रहा। इस सड़क पर कोऑपरेटिव बैंक के सामने दोनों तरफ संकरी सड़क और पटरियों पर अतिक्रमण के चलते काफी जाम रहा।
इसके चलते पैदल यात्रियों को भी काफी मुश्किल हुईं। दूसरी ओर हनुमान मंदिर चौराहे पर जाम रहा। शाम को सब्जी व्यवसायियों के पटरी पर कब्जा कर लेने के चलते वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा था।