फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   majistrate appointed for up board

Deoria News: पांच जोनल और 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट करेंगे बोर्ड परीक्षा की निगरानी

Sat, 10 Feb 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 10 Feb 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
majistrate appointed for up board
जीआईसी से बरहज व रुद्रपुर तहसील क्षेत्र के विद्यालयों को दी गईं उत्तर पुस्तिकाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा-2024 को नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों में लगा हुआ है। इसके लिए कुल 224 मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई जाएगी। 180 केंद्रों पर हर एक में एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। इनकी देखरेख में ही प्रश्नपत्रों को खोला जाएगा।
यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से प्रारंभ हो रही है। इस बार जिले में कुल 180 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें दो राजकीय, 96 अशासकीय सहायता प्राप्त, 82 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। इस बार परीक्षा में जनपद में 1,29,175 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। इसमें हाईस्कूल में 65,120 व इंटर में 64,055 शामिल हैं। वर्ष 2023 की अपेक्षा इस बार 11,038 परीक्षार्थी कम हुए हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तैयारियों को तेजी से पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित करने की योजना बन रही हैं। डीएम के निर्देश पर हर केंद्र पर सख्ती बरतने का आदेश दिया गया है। डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि जिले में बोर्ड परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे, जो पूरे जनपद के परीक्षा की सघन जांच करेंगे। इसके साथ ही जिले के पांचों तहसीलों के एसडीएम को पांच जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। पूरे जनपद को 36 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके लिए 36 सेक्टर मजिस्ट्रेट को लगाया जाएगा। 180 केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे, जो परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्वक और नकलविहीन परीक्षा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा अधिकारी परीक्षा के लिए केंद्रों की परखी तैयारी
देवरिया। लोकसेवा आयोग की ओर से 11 फरवरी को जिले के 48 केंद्रों पर होने वाली समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी परीक्षा के लिए डीआईओए ने केंद्रों का निरीक्षण किया। अशोक इंटर काॅलेज डुमरी, जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज सिरसिया, शहीद रामचंद्र इंटर कॉलेज बसंतपुर धूसी, जनता इंटर कॉलेज तरकुलवा, नवतप्पी इंटर कॉलेज गढ़रामपुर, श्री दुर्गाजी इंटर कॉलेज सोहनरिया, श्रीमती पाना देवी इंटर कॉलेज सरैनी बंजरिया में तैयारियों को देखा।

उन्होंने बताया कि इस दौरान स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर, राउटर, शिक्षण कक्ष, साफ-सफाई आदि की जांच कर इसे दुरुस्त करने के निर्देश केंद्र व्यवस्थापक को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed