{"_id":"62f698d16a084229153d5353","slug":"majaor-deepak-will-lead-in-sanyukt-rashtra-mission-deoria-news-gkp4469357191","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: संयुक्त राष्ट्र मिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे मेजर दीपक, लोगों में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: संयुक्त राष्ट्र मिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे मेजर दीपक, लोगों में खुशी की लहर
Sat, 13 Aug 2022 10:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 10:30 AM IST
सार
मेजर दीपक अपने पराक्रम से हमेशा भारत का मान बढ़ाते रहे। पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू कश्मीर में आतंक निरोधक अभियान चलाने के लिए उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
सैन्य अधिकारी दीपक
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैन्य अधिकारी मेजर दीपक सिंह का चयन भारत की तरफ से सर्वश्रेष्ठ सैन्य अधिकारी के रूप में हुआ है। वह संयुक्त राष्ट्र मिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। कई देशों की गतिविधियों का जायजा लेकर संयुक्त राष्ट्र को रिपोर्ट करेंगे, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।
डुमरी गांव निवासी दीपक कुमार सिंह का चयन उनकी मेहनत की बदौलत 2008 में इंडियन आर्मी में हुआ था। वह अपने पराक्रम से हमेशा भारत का मान बढ़ाते रहे। पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू कश्मीर में आतंक निरोधक अभियान चलाने के लिए उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
वर्तमान में वह भारत-पाकिस्तान की सीमा पर सेना की एक यूनिट को कमांड कर रहे हैं। इसी बीच उनका चयन संयुक्त राष्ट्र मिशन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए सर्वश्रेष्ठ सैन्य अधिकारी के रूप में हुआ है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय एवं संयुक्त राष्ट्र की स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
अब वह संयुक्त राष्ट्र की तरफ से सिविल वार में फंसे देशों जैसे इजरायल, फिलीस्तीन, लेबनान, सीरिया, सूडान को प्रोटेक्ट करेंगे। वहां अमन-चैन कायम रहे, इसके लिए काम करेंगे। साथ ही वह यह जानेंगे कि संयुक्त राष्ट्र मिशन की ओर से यहां के गरीब नागरिकों को भेजी जाने वाली मदद उन तक पहुंच रही है कि नहीं। इनके पिता कामेश्वर सिंह भी सेना में अधिकारी रह चुके हैं।