{"_id":"604a5def8ebc3e8d39131265","slug":"mahashivratri-celebrated-all-over-district-deoria-news-gkp3879850156","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव के भक्ति भाव में डूबे रहे श्रद्धालु, शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव के भक्ति भाव में डूबे रहे श्रद्धालु, शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव के भक्ति भाव में डूबे रहे श्रद्धालु, शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव
देवरिया। महाशिवरात्रि पर्व बृहस्पतिवार को जिले में पूरे भक्ति भाव से मनाया गया। प्रमुख शिवालयों में भोर से ही श्रद्धालु जलाभिषेक और दुग्धाभिषके के लिए कतार में खड़े रहे। भगवान शिव को प्रिय भांग, धतूरा, बेलपत्र आदि चढ़ाकर विधि-विधान से आराधना की। घंटा-घड़ियाल की प्रतिध्वनियों, धूप, अगरबत्ती, कपूर के सुगंधित वातावरण और हर-हर महादेव के जयघोष बीच मंदिरों में रुद्राभिषेक एवं भजन कीर्तन का भी आयोजन हुआ। परंपरागत मेले का भी सभी ने खूब आनंद लिया।
शहर के सोमनाथ मंदिर पर सबसे अधिक लोग पूजन अर्चन के लिए उमड़े। सुबह से लेकर दोपहर तक कसया बाइपास मार्ग पर महिला-पुरुषों की अलग-अलग कतार लगी रही। बाबा सोमनाथ सेवा समिति से जुड़े पदाधिकारियों ने दर्शन-पूजन करने आए लोगों का सहयोग किया। मंदिर के पुजारी भोला गिरी व कैलाश पांडेय ने बताया कि भोर में तीन बजे से ही मंदिर के द्वार खोल दिए गए। जलाभिषेक एवं रुद्राभिषेक का कार्यक्रम पूरे दिन चलता रहा। रात में भजन कीर्तन एवं शिव-पार्वती विवाह, अभिषेक एवं पूजन का कार्यक्रम चला। पुलिस लाइन स्थित शिवालय में पुजारी नारायण मणि त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार की भोर से ही भक्त जुटने लगे। राम दरबार, मां दुर्गा, शिव, लक्ष्मी-विष्णु, हनुमान, साई बाबा, नौ ग्रह मंदिर में भी भक्तों ने दर्शन पूजन किया। श्री सिद्धेश्वरनाथ शिव मंदिर विद्युत उपकेंद्र भटवलिया के पुजारी व्यासमुनि पांडेय ने बताया रात में दो बजे से परिसर में रुद्राभिषेक शुरू हो गया जो सुबह छह बजे तक चला। इसके बाद सुबह छह से 12 बजे तक जलाभिषेक चला। दोपहर एक बजे से पुन: आचार्य दुर्गेश पंडित, सूरजभान मिश्र, प्रमोद मणि त्रिपाठी, राजेश तिवारी, अरुण पांडेय की देखरेख में रुद्राभिषेक का कार्यक्रम चला। संकटमोचन मंदिर न्यू कालोनी में सभासद अनूप उर्फ चाचा पांडेय के नेतृत्व और पुजारी अशोक तिवारी की देखरेख में पूजन एवं संकीर्तन का कार्यक्रम चला। मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया था। कचहरी चौराहा स्थित ओंकारेश्वर पंचदेव शिव मंदिर के पुजारी यशोदा बाबा ने बताया कि भक्तों को जलाभिषेक में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से भी विशेष प्रबंध किए गए थे। न्यू कालोनी के बाबा सिद्धेश्वरनाथ शिव मंदिर में भी भक्तों की भीड़ सुबह से दोपहर तक जमी रही।
मंदिरों पर तैनात रही एंबुलेंस
महाशिवरात्रि पर्व पर दर्शन पूजन के दौरान किसी को स्वास्थ्य से संबंधित कोई दिक्कत न हो, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक एंबुलेेंस लगाई गई थी। सोमनाथ मंदिर से न्यू कालोनी स्थित शिव मंदिर तक एंबुलेंस भ्रमण करती रही। एंबुलेंस में औषधि, प्राथमिक उपचार की सुविधा रही। ड्यूटी में डॉ.जफर अनीस, चीफ फार्मासिस्ट अशोक राय, वार्ड ब्वाय शिवनिवास यादव, चालक वीर बहादुर भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
सोहगरा के हंसनाथ और मझौली के दीर्घेश्वरनाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
सलेमपुर/लार। मझौलीराज के दीर्घेश्वरनाथ व सोहगरा का बाबा हंसनाथ मंदिर बृहस्पतविार को हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। यहां जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार लगी रहीं। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शिवरात्रि मेला भी लगा। पूजा अर्चना के साथ साथ लोगों ने मेले का भी आनंद उठाया।
मझौलीराज के दीर्घेश्वरनाथ मंदिर पर बृहस्पतिवार की भोर से ही क्षेत्र के लोगों की भीड़ जुटने लगी। भोर में चार बजे मंदिर के महंत जगरनाथ दास महराज व एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने जलाभिषेक किया। इसके बाद लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। दोपहर में डीएम आशुतोष निरंजन व एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने दीर्घेश्वरनाथ मंदिर की सुरक्षा को लेकर जाएजा लिए। एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल, सीओ श्रीयश त्रिपाठी, कोतवाल नवीन कुमार मिश्र, सीएचसी के प्रभारी डॉ.अतुल कुमार, डॉ. आलोक भारती के अलावा सलेमपुर व मझौलीराज नगर पंचायत की टीम देर शाम तक मंदिर परिसर में जमी रहीं। मंदिर समिति के तरफ से आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सलेमपुर के सलाहाबाद वार्ड स्थित शिवालय पर भी लोग जुटे रहे। भटनी के महदेवां के शिव मंदिर, जंगली बाबा मंदिर, सलेमपुर के चेरो रोड़ स्थित शिव मंदिर, पुराने थाना के पास स्थित शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं जलाभिषेक किया। उधर, सोहगरा स्थित बाबा हंसनाथ धाम मंदिर का कपाट शृंगार और आरती के बाद सुबह साढ़े तीन बजे खोला गया। तभी से यूपी-बिहार के भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे। यहां शिवलिंग पर बेल पत्र धतूरा पुष्प चढ़ा जलाभिषेक किया। मंदिर में शिवरात्रि को लेकर भंडारा का आयोजन भी किया गया। लार नगर के मठ वार्ड स्थित शिव मंदिर, रामनगर के हनुमान मंदिर, कोहरा के सर्वेश्वर धाम मंदिर व अलग अलग गांवों के शिवालयों में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। भीड़ को देखते हुए बिहार और यूपी पुलिस के द्वारा मंदिर एवं इसके आस-पास में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। लार रोड प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के धर्मेर, लार रोड, बढ़या हरदो, विशुनपुरा, भेवली, पिपरा सहित अन्य गांवों के शिवालयों में महाशिवरात्रि की धूम रही।
मुस्लिम युवक ने परिजनों संग मंदिर में किया जलाभिषेक
लार। नगर के मुख्य बाजार निवासी सज्जू लारी ने परिजनों संग मठ वार्ड के शिव मंदिर और सोहगरा के बाबा हंसनाथ मंदिर में जलाभिषेक समाज में अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने बताया कि हम इंसान एक ही ईश्वर की संतान हैं। कोई भी धर्म किसी भी धर्म के अपमान की इजाजत नहीं देता है। हम भारत वासियों को एक सूत्र में बंध कर रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि वह प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को मंदिर पहुंच जलाभिषेक कर पूजन अर्चन करते हैं। ऐसा करने से मुझे सुकून मिलता है। बाबा हंसनाथ में उनकी अटूट आस्था है।
मठिया शिव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी
खुखुंदू। क्षेत्र के प्राचीन शिव मंदिर मठिया में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। भोर से देर शाम तक शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मंदिर परिसर में पुलिस तैनात रही। दूर-दूर से आए शिव भक्त मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक भी कराते नजर आए। अगल बगल के सैकड़ों गांवों से लोग मानस प्रवचन सुनने पहुंचे थे।
श्रद्धालुओं की भीड़ ने शिवालयों में किया जलाभिषेक
बघौचघाट। क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ ने जलाभिषेक किया। महाशिव रात्रि पर्व पर बृहस्पतिवार को क्षेत्र के मेदीपट्टी स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, प्राचीन चंद्रनाथ मंदिर सखिनी, प्राचीन शिव मंदिर विशुनपुरा बाजार, रामनगर, कोइलसवा व बघौचघाट के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, फूल-फल आदि सामग्री चढ़ाकर जलाभिषेक किया। इस दौरान लगे मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ देख पुलिस चौकन्नी नजर आई। नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पं. परमेश मिश्र ने बताया की महाशिवरात्रि के दिन व्रत व पूजा अर्चना करना दोगुना फलदायी होता है।