फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   maharaja agrasen jayanti celebrated

अग्रवाल समाज ने मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती

Sat, 17 Oct 2020 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
maharaja agrasen jayanti celebrated
अग्रवाल समाज ने मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती
विज्ञापन

देवरिया। नवरात्र के प्रथम दिन शहर के अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन की 5144 वीं जयंती कोविड प्रोटोकाल के बीच मनाई गई। ठठेेरी गली स्थित महाराजा अग्रसेन अतिथि भवन में सुबह आठ बजे उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन के बीच कार्यक्रम आरंभ हुआ। इसमें समाज के प्रमुख लोगों की सहभागिता रही।

आचार्य परमेश्वर जोशी की देखरेख में अग्रवाल महासभा के संरक्षक संजय केडिया ने मौके पर संकल्प लिया। ध्वजारोहण एवं हवन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। अग्रसेन चौक पर मारवाड़ी युवा मंच की ओर से आकर्षक झांकी सजाई गई थी। मौके पर समाज के वरिष्ठ जनों ने भी आरती की। मौके पर अग्रवाल समाज के लोगों ने गौ सेवा, सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने एवं महाराजा अग्रसेन के बताए रास्तों पर चलने का संकल्प भी लिया। संगठन के महामंत्री आनंद अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के चलते हर वर्ष आयोजित होने वाली समस्त प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं दादी की शोभायात्रा को इस बार स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान अध्यक्ष पुरुषोत्तम मरोदिया, प्रमोद राजगढ़िया, संतोष पोद्दार, सज्जन केजरीवाल, विकास पोद्दार, अजय पोद्दार, शिव टिबड़ेवाल, विष्णु गोयल, विमल पोद्दार, विमल रुंगटा, शरद अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल, विनय भगत, पुरुषोत्तम गोयल, अरुण जाखोदिया, संजय बजाज, आलोक अग्रवाल, विष्णु भगत, अनूप लाडिया, अमर अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, मुरारी खेतान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed