फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mahants clash over Rudrabhishek at Dugdheshwarnath Temple

Deoria News: दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक पर महंतों में टकराव

Tue, 22 Jul 2025 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 22 Jul 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Mahants clash over Rudrabhishek at Dugdheshwarnath Temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। सावन मास में दुग्धेश्वरनाथ मंदिर के गर्भगृह में रुद्राभिषेक को लेकर नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। तीन महंतों की गद्दी वाले पीठ में रुद्राभिषेक को लेकर तीनों महंतों में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
महंत रमाशंकर भारती ने अपनी पारी में गर्भगृह में रुद्राभिषेक पर पाबंदी लगा दी है। इसका महंत विजय शंकर और महंत छोटू विरोध कर रहे हैं। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर तीन महंतों की पीठ है। इसमें महंत रमाशंकर की माह में 10 दिन, महंत विजयशंकर की 15 दिन और महंत छोटू की एक माह में पांच दिन की पारी रहती है, यानी तीनों महंत अपनी-अपनी पारी में गद्दी पर बैठते हैं।
विज्ञापन

महंत रमाशंकर भारती ने कहा कि श्रवण मास में गर्भगृह में रुद्राभिषेक करने से आम श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन और जलाभिषेक करने में परेशानी हो रही है।
रुद्राभिषेक कराने वालों से पूरा गर्भगृह भर जा रहा है। इससे दूर-दराज से आने वाले भक्त परेशान हो रहे हैं। मंदिर परिसर में स्थापित अन्य शिवलिंग पर रुद्राभिषेक कराकर भी दुग्धेश्वरनाथ में अनुष्ठान पूरा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण उन्होंने अपनी पारी में गर्भगृह में रुद्राभिषेक कराने पर रोक लगा दी है। वहीं महंत विजयशंकर ने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ के दौरान रुद्राभिषेक नहीं होता है। गर्भगृह में शुक्रवार और सोमवार को रुद्राभिषेक रात 11 बजे के बाद कराया जाता है। अन्य दिवसों पर मंदिर खाली रहने पर कभी भी अभिषेक हो सकता है।

गर्भगृह में भक्तों की रुद्राभिषेक करने की आस्था है। ऐसे में इस पर रोक लगाने से विवाद बढ़ेगा। महंत विजयशंकर और छोटू ने कहा कि उनकी पारी में गर्भगृह में रुद्राभिषेक कराने पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed