फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Maha Shivaratri, devotees descended on

महाशिवरात्रि पर उमड़े भक्त

Fri, 24 Feb 2017 11:32 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 24 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Maha Shivaratri, devotees descended on
दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने को उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। महाशिवरात्रि के महापर्व पर दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर के गर्भगृह में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। दूसरी काशी रुद्रपुर में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजने लगी। मेले में जुटी भीड़ की सुरक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। शुक्रवार को ज्योर्तिलिंग दुग्धेश्वरनाथ के दर्शन को रात दो बजे से भक्तों की भीड़ लगनी शुरू हो गई।
विज्ञापन


मंदिर का कपाट खुलते ही भक्त बम-बम भोले बोलते हुए शिव का जलाभिषेक करने में जुट गए। भीड़ को काबू में करने के मंदिर के चारों तरह जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई थी। भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए महिला पुलिस और स्कॉउट के रोवर्स, रेंजर्स पूरे दिन जमे रहे। सायं पांच बजे तक मंदिर पर जलाभिषेक का कार्यक्रम चलता रहा।
विज्ञापन


महंत रमाशंकर भारती और विजयशंकर ने कहा कि करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। इस दौरान नायब तहसीलदार डॉ. संजीव दीक्षित, तहसील के कर्मचारी और लेखपाल, प्रभारी निरीक्षक बीबी सिंह पुलिस फोर्स को लेकर मंदिर पर व्यवस्था में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पंचायत की ओर से मेला परिसर में सफाई की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा अलावा महाशिवरात्रि के मेले का महिलाओं और बच्चों ने जमकर आनंद उठाया। मेले में मिठाई खाने के बाद बच्चों ने चरखी और झूले का मजा लिया। भगवान शिव का पूजन-अर्चन करने के बाद महिलाएं मेले में घ्र के लिए खरीदारी में जुट गईं।  लोग सतासी इंटर कॉलेज के मैदान पर घुड़दौड़ देखकर रोमांचित  हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed