{"_id":"68e181120491598ae20ed611","slug":"lumpy-wreaks-havoc-in-tarkulwa-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-164710-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तरकुलवा में लंपी का कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तरकुलवा में लंपी का कहर
Sun, 05 Oct 2025 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। विकास खंड क्षेत्र में लंपी वायरस ने पशुपालकों की नींद उड़ा दी है। इससे पीड़ित पशुओं के इलाज के नाम पर झोलाछाप पशुपालकाें को लूट रहे हैं। मजबूरी में पशुपालकों को इन्हीं झोलाछाप से अपने पशुओं का इलाज कराना पड़ रहा है।
क्षेत्र में जबसे लंपी वायरस का कहर फैला है, तबसे झोलाछाप सक्रिय हो गए हैं। पशुपालकों की मजबूरी का फायदा उठाकर झोलाछाप उनके घर जाकर नकली दवाइयां और इंजेक्शन देकर मनमाना रुपये वसूल रहे हैं। इससे जहां पशुपालकों की न केवल जेब ढीली हो रही है, बल्कि मवेशियों की हालत और बिगड़ जा रही है। तरकुलवा विकास खंड के सोनहुला रामनगर, कैथवलिया, जमुनी, जलुआ आदि गांवों में फैले लंपी वायरल से अधिकतर पशु संक्रमित हैं। बीमारी से मवेशियों में तेज बुखार, गोल गांठें, दुग्ध उत्पादन में भारी कमी और मौत तक के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में गांव-गांव घूम रहे झोलाछाप तुरंत इलाज की गारंटी का दावा कर इंजेक्शन और दवाइयां बेच रहे हैं। संवाद