{"_id":"69bdbeaa03aec7978e04680d","slug":"lpg-refilling-caught-in-rudrapur-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-177478-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रुद्रपुर में पकड़ी रसोई गैस की रिफिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रुद्रपुर में पकड़ी रसोई गैस की रिफिलिंग
विज्ञापन
बरहज में ईद त्योहार को लेकर गैस एजेंसी पर जुटी भीड़ ।
रुद्रपुर। पुराना चौक पर जिले की टीम में छापा मार कर रसोई गैस के आठ बड़े सिलिंडर और दो छोटे सिलिंडर बरामद की है। शुक्रवार की शाम सात बजे किसी की शिकायत पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुमित कुमार और देवरिया के पूर्ति निरीक्षक सनी देओल ने तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा के साथ पुराना चौक स्थित संतोष कुमार की दुकान में छापेमारी की।
इस दौरान दुकान से एलपीजी गैस के आठ बड़े सिलिंडर और पांच किलो के दो छोटे सिलिंडर बरामद हुए। दुकानदार बड़े सिलिंडर से छोटे सिलिंडर में गैस की रिफिलिंग कर रहा था। टीम ने रिफिलिंग करने का समान और सभी सिलिंडर जप्त कर सुनीता गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दिया। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ रुद्रपुर के पूर्ति निरीक्षक को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा ने बताया कि जिले की टीम के साथ तहसील के राजस्व निरीक्षक रवि कुमार और लेखपाल संकट मोचन के साथ छापेमारी के दौरान एक शख्स रसोई गैस का अवैध रूप से रिफलिंग करते हुए पकड़ा गया है। पकड़े गए सिलिंडरों को इंडियन गैस एजेंसी को जांच के लिए दिया गया है। कार्रवाई चल रही है मामले में पूर्ति निरीक्षक को जांच पूरी कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
मिठाई की दुकान में उपयोग हो रहा था घरेलू गैस सिलिंडर : देवरिया। रसोई गैस सिलिंडरों के किल्लत के बीच मिठाई की दुकान, रेस्टोरेंट व होटलों में बड़े पैमाने पर घरेलू सिलिंडरों का उपयोग हो रहा है। शुक्रवार को मईल चौराहे पर तहसील प्रशासन व आपूर्ति विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारकर नौ सिलिंडर बरामद किए। इसकी जानकारी होते ही आसपास के चौराहे के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग करने वाले दुकानदार दुकान बंद कर फरार हो गए। मईल चौराहे पर दो प्रमुख मिठाई की दुकानों रामा स्वीट हाउस और दिनेश स्वीट हाउस पर छापा पड़ा। रामा स्वीट हाउस से आठ व दिनेश स्वीट हाउस से एक घरेलू रसोई गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। बरामद सिलिंडरों में पांच भरे हुए, तीन सिलिंडर भट्टी में उपयोग होते हुए और एक खाली सिलिंडर शामिल था।
सभी सिलिंडरों को जब्त कर कलिका गैस एजेंसी, भागलपुर को सुपुर्द कर दिया गया। अभियान में नायब तहसीलदार रविंद्र मौर्या के साथ सप्लाई इंस्पेक्टर अजय कुमार, संजीव त्रिपाठी और भागलपुर गैस एजेंसी के मालिक संजीव जायसवाल भी ौजूद रहे।