{"_id":"66047eb3e663d632f20f81e7","slug":"lover-beloved-marriage-deoria-news-c-208-1-deo1004-122180-2024-03-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रेमी-प्रेमिका की घरवालों ने कराई शादी, पहले पुलिस बुलाई फिर लगवाए सात फेरे, जानिए क्या थी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रेमी-प्रेमिका की घरवालों ने कराई शादी, पहले पुलिस बुलाई फिर लगवाए सात फेरे, जानिए क्या थी वजह
Thu, 28 Mar 2024 12:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 28 Mar 2024 12:17 PM IST
सार
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक साथ कमरे में पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका ने श्रीराम-जानकी मंदिर में बुधवार शाम को शादी रचाई। दोनों परिवारों की मौजूदगी में हुई शादी दिनभर चर्चा का विषय रही। पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं। स्वेच्छा से शादी की है।
विज्ञापन
प्रेमी जोड़ा
- फोटो : demo pics
विस्तार
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक साथ कमरे में पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका ने श्रीराम-जानकी मंदिर में बुधवार शाम को शादी रचाई। दोनों परिवारों की मौजूदगी में हुई शादी दिनभर चर्चा का विषय रही। पुलिस का कहना है कि दोनों बालिग हैं। स्वेच्छा से शादी की है।
सुरौली थाना क्षेत्र की एक गांव की लड़की खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव में मामा के घर बीते एक दशक से रहकर पढ़ाई करती है। इसके अलावा वह अपनी वृद्ध नानी की देखभाल भी करती थी। इसी बीच ममेरे भाई से उसकी नजदीकियां बढ़ने लगीं।
विज्ञापन
धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लगा। हालांकि, इससे दोनों के परिवार बेखबर थे। एक दिन पहले नानी अपने बड़े दामाद को देखने बीएचयू वाराणसी चली गई। इसी बीच भांजी ने मंगलवार रात अपने प्रेमी को घर में बुला लिया।
विज्ञापन
देर-रात को जब मामा उठे तो भांजी के कमरे से आवाज सुनाई देने पर वह जाकर देखे तो भांजी के अलावा कमरे में एक युवक भी दिखाई पड़ा। मामा ने तत्काल कमरे में बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद सूचना देकर 112 नंबर पुलिस को बुला लिया। पलभर में ही मौके पर गांव वालों की भीड़ इकट्ठी हो गई।
हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने थाने से और फोर्स मंगा ली। पुलिस ने पहले कमरे में बंद प्रेमी-प्रेमिका को बाहर निकाला। फिर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। दोनों पक्ष विवाद पर उतारू थे। मामला थाने पर पहुंचने के बाद लड़की के माता-पिता ने शादी का दबाव बनाया तो पहले प्रेमी के घरवालों ने इन्कार किया, लेकिन, जब पता चला कि बेटा जेल चला जाएगा तो इसपर राजी हो गए।
सुबह से शुरू हुई पंचायत के बाद शाम को प्रेमी-प्रेमिका ने शादी रचाई। मंदिर में शादी के दौरान प्रेमी-प्रेमिका के माता-पिता, भाई और रिश्तेदार भी मौजूद रहे। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि दोनों बालिग हैं। आपस में मिलकर मंदिर में शादी कर घर चले गए। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका के पकड़े जाने की सूचना मिली थी। दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर शादी कर ली है।