{"_id":"666753ed294c9cbc7b0afcd4","slug":"lover-beaten-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-127543-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: किशोरी से मिलने रिश्तेदारी में पहुंचे प्रेमी की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: किशोरी से मिलने रिश्तेदारी में पहुंचे प्रेमी की पिटाई
Tue, 11 Jun 2024 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 11 Jun 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के वहां आई एक किशोरी से मिलने उसके गांव का एक युवक अपने साथी के साथ पहुंच गया। इसी बीच घर वालों को मामले की जानकारी हो गई। उन्होंने दोनों युवकों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि युवक का किशोरी से प्रेम संबंध था।
कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर आई हुई है। शनिवार की रात को किशोरी के गांव का एक युवक अपने एक साथी के साथ किशोरी से मिलने उसकी रिश्तेदारी में चला आया। इसी बीच घर के लोगों को मामले की जानकारी हो गई। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर जुट गए। गांव के कुछ युवकों ने पकड़े गए दोनों युवकों की पिटाई कर दी।
रविवार को दोनों आरोपियों ने महुआडीह थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ गिरीश चंद राय ने बताया कि मामले में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।