फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   loksabhaIn Deoria Lok Sabha elections, 1.6 lakh female and 1.08 lakh male voters increased com election deoria

Deoria New: लोकसभा चुनाव में पिछली बार से 1.06 लाख वोटर बढ़े, महिलाओं के मुकाबले 1.08 लाख पुरुष मतदाता ज्यादा

Tue, 19 Mar 2024 03:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 19 Mar 2024 03:42 PM IST
सार

जिले के 19वें सांसद का चुनाव लोकसभा क्षेत्र के 18 लाख 58 हजार 009 हजार मतदाता करेंगे। इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले 1 लाख 06 हजार 976 मतदाता बढ़े हैं। वहीं, महिला के मुकाबले पुरुषों की संख्या 1.08 लाख अधिक है।

विज्ञापन
loksabhaIn Deoria Lok Sabha elections, 1.6 lakh female and 1.08 lakh male voters increased com election deoria

विस्तार

देवरिया जिले के 19वें सांसद का चुनाव लोकसभा क्षेत्र के 18 लाख 58 हजार 009 हजार मतदाता करेंगे। इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले 1 लाख 06 हजार 976 मतदाता बढ़े हैं। वहीं, महिला के मुकाबले पुरुषों की संख्या 1.08 लाख अधिक है।

विज्ञापन


जिले के तीन व कुशीनगर जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता देवरिया लोकसभा सीट के लिए वोट डालते हैं। इनमें 09 लाख 82 हजार 999 पुरुष और 08 लाख 74 हजार 902 महिला मतदाता हैं। इनमें 108 मतदाता थर्ड जेंडर भी शामिल हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में देवरिया लोकसभा में 17 लाख 51 हजार 033 मतदाता थे। जिले के सलेमपुर व भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सलेमपुर लोकसभा सीट, बरहज व रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता बांसगांव लोकसभा सीट के लिए वोट डालते हैं। मतदाताओं का ये आंकड़ा चुनाव आयोग ने जारी किया है। इस आंकड़े में मतदान तारीख से पहले तक घटत-बढ़त हो सकती है। अगर पूरे जिले की बात करें तो 25
विज्ञापन
विज्ञापन

लाख 88 हजार 372 मतदाता वोट डालेंगे।

भवन ध्वस्त होने के चलते जिले के तीन मतदेय स्थल बदले
आगामी लोकसभा में मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए जिला प्रशासन हर केंद्र के मतदेय स्थलों का जायजा ले रहा है। मतदेय स्थल 104 व 105 जो प्राथमिक विद्यालय देवकुआं कक्ष-एक और प्राथमिक विद्यालय देवकुआं कक्ष-दो में स्थित था।

यहां कक्ष-एक में 1020 और कक्ष दो में 990 मतदाता हैं, जो मताधिकार का प्रयोग करेंगे, लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व में स्थापित प्राथमिक विद्यालय देवकुआं का भवन ध्वस्त हो गया। इसके चलते इसी ग्राम में स्थापित शहीद सिंह ग्राम सचिवालय को मतदेय स्थल बनाया गया है। पहले व अभी स्थापित मतदेय स्थल की दूरी दो किमी ही है।


इसी तरह मतदेय स्थल 309 पहले बबन सिंह इंटर कॉलेज हरैया में स्थापित था। विगत निर्वाचन में प्राथमिक विद्यालय हरैया का भवन ध्वस्त होने के कारण बबन सिंह इंटर कॉलेज में स्थापित किया गया था, लेकिन वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय हरैया का भवन बन कर तैयार हो गया है। ऐसी स्थिति में शासकीय भवन में पूर्व की भांति मतदेय स्थल प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed