फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Life imprisonment for four in murder case

Deoria News: हत्या के मामले में चार को आजीवन कारावास

Thu, 10 Aug 2023 11:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for four in murder case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। हत्या के मामले में सुनवाई के बाद बृहस्पतिवार को अपर जिला जज की अदालत ने चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। जबकि साक्ष्य के अभाव में दो को बरी कर दिया गया। अपर शासकीय अधिवक्ता फौजदारी हरेंद्र निषाद के अनुसार बनकटा थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी उमाशंकर राय की हत्या जमीनी विवाद में 22 अगस्त 2018 को भड़सर चौराहे पर गांव के ही देवेंद्र यादव, दान सिंह यादव, ब्रह्मा यादव, अमित राय, रोहित यादव, रंजीत यादव ने लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। मामले की प्रथम सूचना रिपोर्ट नेहा राय पुत्री उमाशंकर राय ने बनकटा थाने में दर्ज कराई थी। सुनवाई के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज तिवारी की अदालत ने मामले के चार आरोपी देवेंद्र यादव, दान सिंह यादव, अमित राय तथा रंजीत यादव को हत्या का दोषी करार दिया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मामले के दो आरोपी ब्रह्मा यादव तथा रोहित यादव को अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed