फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Library will be built in Bhatni, search for land has started

Deoria News: भटनी में बनेगा लाइब्रेरी, जमीन की तलाश शुरू

Tue, 12 Aug 2025 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 12 Aug 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Library will be built in Bhatni, search for land has started
तियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए मंगाई जाएंगी किताबें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। ज्ञान और शिक्षा की दिशा में नगर एक नई पहचान बनाने जा रहा है। जल्द ही अत्याधुनिक लाइब्रेरी का निर्माण होने जा रहा है, जो न सिर्फ किताबों का भंडार होगी, बल्कि युवाओं के सपनों को पंख देने का केंद्र बनेगी। नगरवासियों के लगातार मांग पर नगर पंचायत ने इसको गंभीरता से लेते हुए उपयुक्त जमीन की तलाश के लिए राजस्व टीम के साथ जगह की तलाश में जुटी है।
भटनी नगर में कई वर्षों से लाइब्रेरी बनाने की मांग चल रही है। हर बार जमीन नहीं मिलने के कारण इस मसले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता रहा। दावा है कि हाल ही में नगर क्षेत्र की सरकारी जमीनों की नए सिरे से पैमाइश कराई गई तो कुछ जगहों पर जमीन मिल गई। ऐसे में नगर में लाइब्रेरी बनाने की फिर मांग उठने लगी। नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्त और अधिशासी अभियंता अमित सिंह ने लाइब्रेरी बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए जमीन तलाशने का अभियान तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिम्मेदारों की मानें तो अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस लाइब्रेरी में साहित्य, विज्ञान, इतिहास, कला और सामान्य ज्ञान से जुड़ी बड़ी संख्या में किताबें उपलब्ध होंगी। साथ ही, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए दिल्ली और प्रयागराज से विशेष रूप से मंगाई जाने वाली किताबों का अलग सेक्शन बनाया जाएगा। आधुनिक रीडिंग हॉल, समाचार पत्र-पत्रिकाओं का कोना, ई-लर्निंग की सुविधा और शांत अध्ययन माहौल इस पुस्तकालय की विशेषता होंगे। अधिशासी अभियंता अमित सिंह ने बताया कि लाइब्रेरी के लिए उपयुक्त जमीन की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed