Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Liability will be determined if negligence or deficiency in treatment is found

Deoria News: इलाज में लापरवाही या कमी मिलने पर तय होगी जवाबदेही

Sat, 04 Jul 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 04 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Liability will be determined if negligence or deficiency in treatment is found
देवरिया। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल एवं सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी, ओपीडी, एमसीएच, रजिस्ट्रेशन काउंटर सहित विभिन्न वार्डों और कक्षों का निरीक्षण कर इलाज में लापरवाही या कमी मिलने पर जवाबदेही तय करने की बात कही।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि मरीजों का उपचार पारदर्शी, व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। अस्पताल आने वाला प्रत्येक मरीज उपचार से संतुष्ट रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता तथा चिकित्सकों को समय से अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहकर मरीजों का समुचित उपचार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसी क्रम में सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर भर्ती मरीजों के उपचार की जानकारी ली तथा मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल परिसर, वार्डों की साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। इमरजेंसी एवं वार्डों में भर्ती मरीजों से मिलकर उनके उपचार, दवाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed