{"_id":"572ce36d4f1c1b44265cd2d1","slug":"lekhpal-warned-for-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी
deoria
Updated Sat, 07 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : nilambuj mishra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर में राजस्व टीम पर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लेखपालों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। भटनी पुलिस पर आरोपियों को सह देने का आरोप लगाते हुए लेखपालों ने आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी है।
संघ के अध्यक्ष अवधेश दुबे ने कहा कि भटनी के साहोपार गांव में पैमाइश के दौरान गांव के कुछ लोगों ने राजस्व टीम पर हमला कर दिया। इसमें कानूनगो समेत तीन लेखपाल घायल हो गए। मामला बढ़ता देख पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। लेकिन आज तक एक भी आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसकी वजह से आरोपियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। उन्होंने भटनी पुलिस पर आरोपियों को सह देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस जानबूझ कर ऐसा कर रही है। लेखपालों का सब्र अब टूट रहा है। पुलिस ने लेखपालों की मांगों को अगर इसे गंभीरता से नहीं लिया तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। इसमें पूरे जिले के लेखपाल शामिल होगे। इस दौरान सुनील श्रीवास्तव, चंद्रभूषण पांडेय, अश्वनी पांडेय, प्रेम यादव, श्याम बहादुर समेत आदि लेखपाल मौजूद रहे।