फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Ledha Tola: Chaos all day long, threat of police boots all night long

लेड़हा टोला: दिन भर कोहराम..रातभर में पुलिस के बूटों की धमक

Wed, 04 Oct 2023 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 02:31 AM IST
विज्ञापन
Ledha Tola: Chaos all day long, threat of police boots all night long
रुद्रपुर (देवरिया)। गांधी जयंती पर फतेहपुर गांव के लेड़हा टोले में छह लोगों की नृशंस हत्या के बाद पूरे गांव में मरघट जैसा सन्नाटा पसरा है। गांव के लोग मंगलवार को दिन भर मचे कोहराम के बाद सेअपने घरों में दुबके हैं। गांव में पुलिस के बूटों की धमक रात भर गूंजती रही। गांव का हर टोला और बगल के गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गए हैं। घटना के बाद से ही गोरखपुर-बस्ती मंडल की पुलिस गांव में कैंप किए हुए है।
विज्ञापन

गांव में जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस की 16 टीमें गांव की निगरानी में लगा दी गईं हैं। देवरिया के अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सोनकर मंगलवार को दिनभर गांव में जमे रहे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव और सत्यप्रकाश दूबे के मकान पर भारी पुलिस बल तैनात है। मंगलवार को सत्यप्रकाश दूबे के मकान पर कुछ रिश्तेदार पहुंचे, लेकिन वहां किसी सदस्य के नहीं होने पर लौट गए।
विज्ञापन



अभयपुरा गांव के प्राथमिक स्कूल में नहीं पहुंचे छात्र

रुद्रपुर। अभयपुर टोले पर स्थित सरकारी प्राथमिक स्कूल में मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा। कोई छात्र पढ़ने नहीं आया। स्कूल पर तैनात अध्यापक दिन भर स्कूल में बैठे रहे। गांव के फतेहपुर और भटौली टोले के स्कूलों में भी छात्रों की संख्या रोज के अपेक्षा कम रही। प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रद्युम्न श्याम सिंह ने बताया कि अभयपुर में 149 बच्चे हैं। हत्यांकांड के बाद बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed