फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   leaves cancled in medical college

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की छुट्टी निरस्त

Sun, 23 Oct 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
leaves cancled in medical college
मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की छुट्टी निरस्त
विज्ञापन

दीपावली में इलाज के लिए किए गए इंतजाम
नर्स तथा पैरामेडिकल स्टाफ भी नहीं जाएंगे अवकाश पर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। दीपावली त्योहार को देखते हुए मेडिकल कॉलेज में इलाज की सुविधा अतिरिक्त इंतजाम रहेंगे। ताकि हादसे तथा दुर्घटना में घायल तथा उल्टी-दस्त के मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। मरीजों की संख्या बढ़ने की स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी के अलावा दो वार्ड रहेंगे। साथ ही चिकित्सकों तथा स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहेंगे। ऐसे में डॉक्टरों, स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टी निरस्त कर दी गई।
प्रकाश के पर्व दीपावली पर पटाखा फोड़ते व अन्य तरह से झुलसे लोग अस्पताल पहुंचते हैं। वहीं उल्टी-दस्त व डेंगू के प्रकोप को देखते हुए मरीजों को दिक्कत न हो और उन्हें की इलाज की सुविधा उपलब्ध हो जाए, इसके लिए मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल प्रशासन ने तैयारी की है।
विज्ञापन

इसके मद्देनजर कंसल्टेंट, एसआर, जेआर, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट, नेत्र परीक्षक, एक्स-रे टेक्नीशियन की दीपावली छुट्टी निरस्त कर दी गई है। महिला अस्पताल स्थित एमसीएच विंग में दस-दस बेड का दो वार्डों में व्यवस्था रहेगी। यहां जूनियर रेजिडेंट की तैनात रहेंगे। इसके अलावा स्टाफ नर्स, मल्टीपरपज वर्कर, वार्ड ब्वॉय की ड्यूटी रहेगी। यह सप्ताह के लिए रोस्टर वाइज ड्यूटी लगाई गई है। आवश्यकता पड़ने पर ड्यूटी बढ़ाई भी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कंसल्टेंट, सीनियर रेजिडेंट, जूनियर रेजिडेंट अपने ड्यूटी रोस्टर के हिसाब से अस्पताल परिसर में उपलब्ध रहेंगे। इस बीच आवश्यकता पड़ने पर इमरजेंसी तथा वार्ड से काल करने पर मरीजों को देखकर उचित इलाज एवं परामर्श देने के निर्देश दिए गए हैं।
एमसीएच में तैनात रहेंगे चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी
देवरिया। दीपावली को देेखते हुए एमसीएच विंग में बनाए गए वार्ड में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहेंगे। इसके लिए जूनियर रेजिडेंट के अलावा चार स्टाफ नर्स वीरेंद्र, सलेहा खातून, शोभा अनीता तथा तीन मल्टीपरपज वर्कर उमेश गुप्ता, भरत, दुर्गेश की तैनाती रहेगी।
इमरजेंसी में मुस्तैद रहेंगे स्वास्थ्य कर्मी
देवरिया। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के इलाज के लिए चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी मुस्तैद रहेंगे। यहां रोस्टरवार कंसल्टेंट, ईएमओ, एसआर, दो जेआर के अलावा स्टाफ नर्स व अन्य कर्मी तैनात रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर वार्ड के जेआर से इमरजेंसी में काम लिया जाएगा। यहां पर्याप्त मात्रा में औषधि उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा वार्डों में रोस्टरवार एक-एक जेआर, स्टाफ नर्स, मल्टीपरपज वर्कर, वार्ड ब्वॉय व स्वीपर तैनात रहेंगे।

कोट
दीपावली पर पटाखे से झुलस कर लोग अस्पताल में इलाज के लिए आते हैं। वहीं, डायरिया व डेंगू के मरीज भी आ रहे हैं। मरीजों के बढ़ने पर इलाज में दिक्कत न हो। इसे देेेखते हुए अतिरिक्त व्यवस्था रहेगी। दस-दस बेड के दो वार्ड रहेंगे। सभी डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ व पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। इमरजेंसी व वार्ड में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध रहेंगी।
-डॉ. एचके मिश्रा, प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed