{"_id":"6acd3597de7d7c1c3b04790f","slug":"lawyers-standoff-ends-after-talks-with-the-dm-deoria-news-c-208-1-deo1009-194173-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डीएम से वार्ता के बाद वकीलों का गतिरोध समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डीएम से वार्ता के बाद वकीलों का गतिरोध समाप्त
Tue, 13 Oct 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन और जिला प्रशासन के बीच चल रहा गतिरोध सोमवार को समाप्त हो गया। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम मधुसूदन हुल्गी के साथ अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों की वार्ता हुई। इसमें विभिन्न समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार समाप्त करने पर सहमति जताई।
बैठक में अधिवक्ताओं ने एसडीएम और एएसडीएम न्यायालयों में कामकाज से जुड़े मुद्दे उठाए।
डीएम ने इन पर विचार करने का भरोसा दिया। इसके अलावा शौचालय, पोस्ट ऑफिस सहित अन्य समस्याओं के निस्तारण को लेकर भी सकारात्मक आश्वासन दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई और गतिरोध खत्म हो गया।
वार्ता में मुख्य राजस्व अधिकारी चंद्रेश कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेम नारायण सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पंकज प्रसाद राठौर और डीजीसी नवनीत मालवीय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद