फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   lawyers protested

वकीलों ने ट्रेजरी का घेराव कर प्रदर्शन किया 

Sat, 16 Apr 2016 11:06 PM IST
deoria
deoria Updated Sat, 16 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
lawyers protested
वकील - फोटो : anoop tiwari

विज्ञापन
देवरिया में वकीलों ने शनिवार को ट्रेजरी का घेराव कर प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर एडीएम राजकेश्वर को ज्ञापन दिया। प्रदेश में हो रही वकीलों की हत्या के विरोध में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने प्रदर्शन किया। इस दिन को काला दिवस मनाते हुए वकीलों की सुरक्षा और मृतक वकीलों के परिवारवालों को आर्थिक मदद देने की मांग की गई। मांगों से संबंधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को दिया गया। 

बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्देश पर संघ भवन में अधिवक्ताओं की बैठक अध्यक्ष सिंहासन गिरी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए दिन वकीलों की हत्याएं हो रही हैं। अखिलेश यादव सरकार में कानून का राज नहीं रह गया है। तभी तो कानून के रखवाले मारे जा रहे हैं। इसके बाद अधिवक्ता सरकार विरोधी नारा लगाते और प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन


प्रदर्शन में सुरेंद्र त्रिपाठी, विनोद ठाकुर, मनोज मिश्रा, अर्जुन यादव, मनोज विश्वकर्मा, अनिल कुमार सिंह, दीपक मिश्र, प्रेमनारायण मणि, जगरनाथ श्रीवास्तव, हरेराम शुक्ल, संतराज सिंह, रवि सिंह, अभय पांडेय आदि शामिल रहे। इसी क्रम में तहसील बार एसोसिएशन की आवश्यक बैठक अध्यक्ष नर्वदा चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें शनिवार को विरोध दिवस मनाया गया। अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं किए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 30 अप्रैल को फिर से विरोध प्रदर्शन कर ट्रेजरी का घेराव किया जाएगा। बैठक में कमल मणि त्रिपाठी, ईश्वर प्रसाद गुप्त, जुम्मादीन, राधेश्याम पटेल, उदय प्रताप सिंह, युसूफ, लक्ष्मण प्रसाद भारती, अभय, कन्हैया, मनोज आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




अधिवक्ता परिषद की बैठक हुई
अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के जिला इकाई की बैठक दीवानी न्यायालय परिसर में हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर पांडेय ने कहा कि परिषद का कार्य विधि व्यवसाय में शुचिता लाना है। प्रदेश मंत्री घनश्याम सिंह ने संगठन के विस्तार की बात कहा। इस अवसर पर विष्णु कुमार गोयल, शेषनाथ तिवारी, मृत्युंजय नाथ त्रिपाठी, संतोष, राजेश, मनीष सिंह, याज्ञवल्क सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed