फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Lawyers protest against threats to advocate

Deoria News: अधिवक्ता को धमकी के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन

Sat, 28 Feb 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 28 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Lawyers protest against threats to advocate
देवरिया। सदर तहसील बार एसोसिएशन के डॉ. राजेंद्र बाबू सभागार में शुक्रवार को अधिवक्ताओं की आम सभा की बैठक हुई। इसमें ऑल इंडिया बार काउंसिल के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी और उन पर हुए प्राणघातक हमले के प्रयास की निंदा की गई। इस घटना से जिले के विधिक कार्य से जुड़े लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

सभा के बाद आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि अधिवक्ताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इसके बाद अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा से मिलकर और उन्हें प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें अधिवक्ताओं ने प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को तत्काल लागू करने की मांग किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए और हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सभा को मंत्री विजयसेन यादव, रामछबीला यादव, अजय श्रीवास्तव, शशिभूषण पांडेय, केसरीनंद पांडेय, सामांत कुमार मिश्र को आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर महेंद्रदेव सिंह, शिव गोविंद शर्मा, विष्णु प्रकाश गुप्ता, विनोद सिंह, राकेश कुमार शाही, अंबरीष मणि, रमेश तिवारी, अशोक श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, रामनगीना पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed