फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Lawyers also boycott work on third day

तीसरे दिन भी वकीलों का कार्य बहिष्कार

Thu, 20 Apr 2017 11:18 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 20 Apr 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lawyers also boycott work on third day
देवरिया में वकीलों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया/रुद्रपुर। अधिवक्ता के साथ हुए मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज अधिवक्ताओं ने तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया। शुक्रवार को अधिवक्ता उग्र रूप अख्तियार कर सकते हैं। संघ की बैठक में इस बात पर निर्णय हो गया है। वहीं, बार काउंसिल उत्तर प्रदेश का भी आज न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय है। संघ भवन में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में पूर्व अध्यक्ष सिंहासन गिरी ने कहा कि अधिवक्ताओं को कमजोर करने की साजिश चल रही है।
विज्ञापन


अधिवक्ता चाह देंगे तो जिला प्रशासन के लोग चैन से नहीं रह पाएंगे। अधिवक्ता के ऊपर हुए हमले के मामले में पुलिस जिस तरह से लापरवाही कर रही है, इससे पता चलता है कि आम फरियादी कितने परेशान होते होंगे। यही स्थिति रही तो शुक्रवार को उग्र आंदोलन किया जाएगा। अधिवक्ता संघ चाह देगा तो जिले को कोई अधिकारी नहीं रह पाएगा। पूर्व मंत्री अशोक दीक्षित ने कहा कि अधिवक्ताओं के ऊपर हो रहे हमले यह बताने के लिए काफी है कि कोई सुरक्षित नहीं है। पुलिस न्यायालय में आकर अपने सारे कार्यों को कराती है। अधिवक्ता हमेशा उनकी मदद में लगे रहते हैं। वहीं, पुलिस बाहर जाने के बाद रवैया बदल देती है। बैठक का संचालन मंत्री शारदा कृष्ण शुक्ल ने किया।
विज्ञापन


बैठक में प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्र, नीतेश पांडेय, श्रीप्रकाश तिवारी, नीरज, कुंदन, प्रबोध, सुभाष चंद्र राव, अविनाश आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर रुद्रपुर में दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता अभिषेक श्रीवास्तव पर हुए हमले के घटना की बार संघ के अधिवक्ताओं ने निंदा की। गुरुवार को वकीलों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर हमलावरों के गिरफ्तारी की मांग की। बार संघ के अध्यक्ष फणिंद्र पांडेय ने कहा कि दीवानी न्यायालय के वकील पर हुए जानलेवा हमले से जिलेभर के वकीलों में नाराजगी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मुकदमा दर्ज करने के बाद शांत बैठी है। हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं किए जाने से वकीलों मेें गुस्सा बढ़ता रहा है। ऐसे में वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रह कर आंदोलन शुरू कर दिया है। यदि  पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया तो बार संघ सड़क पर उतर कर उग्र आंदालन करेगा। पत्रक देने वालों में महामंत्री विश्वविजय मल्ल, सत्यप्रकाश सिंह, ब्रज बिहारी पांडेय, आनंद शंकर मणि, नागेंद्र राव, आनंद सिंह, विकास तिवारी, बीके सिंह आदि रहे। एसडीएम ने अधिवक्ताओं को वकील के साथ मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed