{"_id":"68625ac79467c4913708f4a0","slug":"late-night-miscreants-shot-a-businessman-s-son-in-deoria-condition-critical-2025-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: देर रात घर लौट रहा था व्यवसायी पुत्र, मनबढ़ों ने ओवरटेक कर मारी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: देर रात घर लौट रहा था व्यवसायी पुत्र, मनबढ़ों ने ओवरटेक कर मारी गोली, हालत गंभीर
Mon, 30 Jun 2025 03:07 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 30 Jun 2025 03:07 PM IST
सार
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मझरटिया गांव निवासी संतोष मद्धेशिया की देवरिया कसया मार्ग स्थित डुमरी चौराहे पर कपड़े की दुकान है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात संतोष का दूसरे नंबर का पुत्र अजय मद्धेशिया 18 वर्ष किसी कार्य वश जिला मुख्यालय गया था।
विज्ञापन
बाइक सवार युवक को मारी गोली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात बाइक से घर लौट रहे व्यवसायी पुत्र को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर कर तड़पने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों एवं पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन
परिजन घायल किशोर को लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मझरटिया गांव निवासी संतोष मद्धेशिया की देवरिया कसया मार्ग स्थित डुमरी चौराहे पर कपड़े की दुकान है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात संतोष का दूसरे नंबर का पुत्र अजय मद्धेशिया 18 वर्ष किसी काम से जिला मुख्यालय गया था। काम निपटाने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। अभी वह देवरिया- कसया मार्ग स्थित बैकुंठपुर एंप्लॉयमेंट ऑफिस के सामने पुलिया के पास पहुंचा था कि बदमाशों ने बाइक ओवरटेक करके उसे गोली मार दिया।
विज्ञापन
गोली लगते ही वह बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़ा। बाइक के सड़क पर गिरने का शोर सुनकर आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। अजय ने गोली लगने की बात बताते हुए परिजनों को जानकारी देने की बात कही। ग्रामीणों ने मामले की सूचना उसके पिता संतोष और रामपुर कारखाना थाने पर दे दिया।
परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल अजय को लेकर अस्पताल पहुंचे। परिजनों के मुताबिक अभी अजय की हालत गंभीर है। दोपहर बाद गोली निकलने के लिए उसका ऑपरेशन होगा। थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि किशोर को गोली मारने की सूचना है। इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है।