फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Land revenue should be recovered like a defaulter.

Deoria News: भू राजस्व बकायेदार की तरह की जाए वसूली

Sun, 07 Jan 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 07 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Land revenue should be recovered like a defaulter.
बरनई गांव की बर्खास्त सफाईकर्मी कांति देवी ने फर्जी कागजात के आधार पर पाई थी नौकरी
विज्ञापन






देवरिया। फर्जी कागजात प्रस्तुत कर सरकारी नौकरी प्राप्त करने की आरोपी बरनई गांव की बर्खास्त सफाईकर्मी कांति देवी की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। नौकरी के दौरान वेतन एवं अन्य मद से उसे मिले रुपयों की वसूली कराए जाने के लिए डीपीआरओ ने अब एडीएम वित्त / राजस्व को पत्र लिख कर भू राजस्व बकायेदार की भांति वसूली कराए जाने की अपील की है।

रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के सहबाजपुर गांव के मुन्ना यादव ने 18 मार्च, 2020 को थानाक्षेत्र के बरनई गांव निवासी सफाईकर्मी कांति देवी के खिलाफ डीपीआरओ को एक शिकायती पत्र सौंपा था। आरोप था कि कांति देवी फर्जी कागजात प्रस्तुत कर सफाईकर्मी की नौकरी प्राप्त की है। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


मामले की जांच में मुन्ना यादव की शिकायत सही पाई गई। जांच में यह साफ हुआ की कांति देवी की तरफ से प्रस्तुत जन्म प्रमाण पत्र फर्जी है। जो अन्य प्रमाण पत्र के साथ संबंधित विभाग को देकर नौकरी हासिल की गई है। 21 दिसंबर, 2022 को सफाई कर्मी कांति देवी को विभाग ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया। साथ ही आदेश जारी किया गया कि नौकरी के दौरान उसे वेतन और अन्य सरकारी मद से जारी कुल 55 लाख, 35 हजार, 323 रुपए (पचपन लाख, पैंतीस हजार, तीन सौ तेईस रुपए) वसूल कर कोषागार में जमा कराया जाय। लेकिन, अभी तक वह रकम जमा नहीं कराई जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत राज अधिकारी सर्वेश कुमार पांडेय ने 4 जनवरी को एडीएम वित्त/ राजस्व को पत्र लिखकर वसूली में सहयोग की मांग की। पत्र में लिखा है कि कांति देवी से उक्त धनराशि की वसूली भू राजस्व बकायेदार की भांति कराई जाय। रकम की वसूली कर कोषागार में जमा कराई जाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed