फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   lady found hanging, case registered in dowry death prevention act

महिला ने फंदा लगाकर दी जान, पति, सास, ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 24 Jun 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
lady found hanging, case registered in dowry death prevention act
महिला ने फंदा लगाकर दी जान, पति, सास, ससुर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

मईल। थाना क्षेत्र के पनिका गांव में शुक्रवार को विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। मायके वालों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाया है।
मईल थाना क्षेत्र के पनिका गांव निवासी अमरजीत बर्नवाल की पत्नी जूही बर्नवाल (30) का शव शुक्रवार को सुबह फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार, उस समय घर में कोई नहीं था। परिजनों ने इसकी सूचना उसके मायके व पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे जूही के भाई बिहार के गोपलगंज जनपद के भोरे थाने के हुस्सेपुर गांव निवासी राहुल बर्नवाल ने पुलिस को तहरीर दी। कहा कि 2018 में जूही की शादी मृत्युंजय बर्नवाल के लड़के अमरीज बर्नवाल से हुई थी। आरोप लगाया कि दहेज के लिए मेरी बहन को हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। हमें आशंका है कि मेरी बहन को दहेज के लिए अमरजीत, मृत्युंजय व पूनम देवी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी है। तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। महिला की एक 4 वर्ष का बेटा वह 6 माह की बच्ची है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed