{"_id":"62af6a1e0fed8b26c06e7f87","slug":"labourer-missed-for-five-days-deoria-news-gkp4409092166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार से काम करने आया मजदूर पांच दिनों से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार से काम करने आया मजदूर पांच दिनों से लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार से काम करने आया मजदूर पांच दिनों से लापता
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में बिहार से काम करने आया मजदूर पांच दिनों से लापता है। साथियों और पिता ने काफी खोजबीन की। अबतक उसका कहीं पता नहीं चल सका है। पिता ने शनिवार की शाम को थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की मजदूर की तलाश कर रही है।
बिहार प्रांत के नालंदा जिला के थाना तेलडा अंतर्गत ग्राम धर्मदिगहां, नइमा निवासी संजीवन कुमार (18) दो सप्ताह पूर्व क्षेत्र के अहिरौली गांव में आया था। उसके साथ गांव के कई साथी और पिता विनय चौहान भी मजदूरी करने आए हैं। हालांकि पिता दूसरी साइट पर बैकुंठपुर काम करने चले गए। अहिरौली गांव में पेयजल व्यवस्था के लिए जल निगम की ओर से बोरिंग का कार्य चल रहा है। 14 जून को मजदूर संजीवन कुमार लापता हो गया। अन्य साथियों ने उसकी आस-पास खोजबीन की। जब पता नहीं चला तो उसके पिता को सूचना दी गई। वह भी अहिरौली गांव पहुंचे। उन्होंने बेटे की तलाश शुरू की। सबसे पहले गांव से आए अन्य मजदूरों से जो क्षेत्र के अलग-अलग साइट पर काम कर रहे थे, से फोन से बात कर जानकारी ली, लेकिन निराशा हाथ लगी। अहिरौली गांव वाले भी मजदूर की तलाश में जुटे हैं। पीड़ित पिता ने बेटे के लापता होने की सूचना थाने में दी है। उधर, युवक के लापता होने से सभी मजदूर हतोत्साहित हैं। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस युवक की तलाश में जुटी है।