{"_id":"6557583939f8a78a6d03ab17","slug":"laborer-installing-shuttering-on-stairs-falls-to-death-in-deoria-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में हादसा: सीढ़ी पर शटरिंग लगा रहे मजदूर की गिरकर मौत, मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में हादसा: सीढ़ी पर शटरिंग लगा रहे मजदूर की गिरकर मौत, मची चीख-पुकार
Fri, 17 Nov 2023 05:40 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 Nov 2023 05:40 PM IST
सार
देवरिया जिले में विनोद पटेल शटरिंग का काम करते थे। शुक्रवार को वह एक घर की दूसरी मंजिल पर सीढ़ी का शटरिंग लगा रहे थे। लंच करने के बाद वह जब दोबारा शटरिंग पर चढ़े तो अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वह नीचे गिर गए। इस घटना में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले में दूसरे मंजिल की सीढ़ी पर शटरिंग लगाते समय एक मजदूर नीचे गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था।
कोतवाली क्षेत्र के सिसवा पांडेय गांव निवासी विनोद पटेल (50) शटरिंग का काम करते थे। शुक्रवार को वह नगर के वार्ड नंबर आठ हरैया के जयराम गुप्ता के घर दूसरी मंजिल पर सीढ़ी का शटरिंग लगा रहे थे। लंच करने के बाद वह जब दोबारा शटरिंग पर चढ़े तो अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वह दूसरी मंजिल से पहली मंजिल पर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोट आई।
उसके साथ काम कर रहे मजदूर खून से लथपथ देख उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर जब परिवार के लोगों को हुई तो पत्नी शशि प्रभा, बड़ी बेटी कल्पना, नेहा और निशू का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: एंटी करप्शन की टीम ने बिजली निगम के बाबू को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस को सौंपा
कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई ने बताया कि शटरिंग का काम करते समय गिराने से एक मजदूर की मौत हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।