{"_id":"6b09d85e0aae6053a90bf18e","slug":"trials-will-be-held-for-the-junior-boys-hockey-competition-deoria-news-c-208-1-deo1049-197622-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए होगा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के लिए होगा ट्रायल
Sat, 28 Nov 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिला स्तरीय चयन शनिवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 11 बजे से होगा। इसमें केवल देवरिया जिले के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे।
खेल विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 29 नवंबर को गोरखपुर के वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में सुबह 10 बजे से आयोजित मंडलीय चयन में हिस्सा लेंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता एक से छह दिसंबर तक झांसी में आयोजित होगी। चयन प्रक्रिया में एक जनवरी 2007 या उसके बाद जन्मे खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों को आयु प्रमाण के लिए हाईस्कूल का प्रमाणपत्र, आधार कार्ड या नगर पालिका की ओर से जारी जन्म प्रमाणपत्र और पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो लाना अनिवार्य होगा।
जिला खेल कार्यालय ने सभी स्कूलों और कॉलेजों के प्रधानाचार्यों से जूनियर हॉकी खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर स्टेडियम भेजने की अपील की है। जिला हॉकी संघ के सचिव और अंशकालिक मानदेय हॉकी प्रशिक्षक शकील अहमद को चयन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए निर्धारित समय पर उपस्थित रहने को कहा गया है।