{"_id":"65572ea975e42e38740b2f01","slug":"anti-corruption-team-caught-electricity-corporation-worker-taking-bribe-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एंटी करप्शन की टीम ने बिजली निगम के बाबू को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एंटी करप्शन की टीम ने बिजली निगम के बाबू को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा, पुलिस को सौंपा
Fri, 17 Nov 2023 02:43 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 Nov 2023 02:43 PM IST
सार
पूछताछ में संदीप ने टीम को बताया कि एक एसडीओ के कहने पर वह रुपये ले रहा था। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि एंटी करप्शन की टीम ने घूस लेते बिजली कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
संदीप गौतम
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूरजकुंड बिजली उपकेंद्र पर तैनात लिपिक संदीप गौतम को एंटी करप्शन की टीम ने शुक्रवार को 25 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बिजली बिल कम करने के लिए एक उपभोक्ता से रिश्वत मांगी थी। एंटी करप्शन टीम ने आरोपी के खिलाफ तिवारीपुर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
बिजली बिल घटाने को लेकर आरो प्लांट के मालिक मंतोष से लिपिक संदीप गौतम ने 25 हजार रुपये की मांग की थी। मंतोष ने इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम को दी। शुक्रवार को मंतोष 25 हजार रुपये लेकर सूरजकुंड उपकेंद्र पहुंचा। उधर, ट्रैप टीम भी मुस्तैद थी।
विज्ञापन
जैसे ही मंतोष ने संदीप को रुपये दिए टीम ने उसे दबोच लिया। बिजली कर्मी के इस तरह से पकड़े जाने पर पहले तो किसी को कुछ समझ में नहीं आया इसलिए कुछ लोगों ने विरोध भी जताया। हालांकि, एंटी करप्शन टीम के बारे में जानकारी होने पर लोग पीछे हट गए।
विज्ञापन
पूछताछ में संदीप ने टीम को बताया कि एक एसडीओ के कहने पर वह रुपये ले रहा था। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि एंटी करप्शन की टीम ने घूस लेते बिजली कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।