{"_id":"6565a81ef5ed63e7e4019f9b","slug":"laborer-dies-in-road-accident-at-deoria-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मौसी के घर जा रहे मजदूर की सड़क हादसे में मौत, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मौसी के घर जा रहे मजदूर की सड़क हादसे में मौत, मचा हड़कंप
Tue, 28 Nov 2023 02:13 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 28 Nov 2023 02:13 PM IST
सार
इंस्पेक्टर गिरीश चंद राय ने बताया कि मृतक दिनेश यादव अपने मामा के घर पिपरहिया आया था। सोमवार की रात को पास के गांव में अपने मौसी के घर जा रहा था। रास्ते में रामपुर बनहर गांव के पास सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मौत।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने मामा के घर से सोमवार रात मौसी के घर जाने के लिए पैदल निकले एक मजदूर की महुआडीह के रामपुर बनहर गांव के पास मार्ग दुघर्टना में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने उसका शव सड़क किनारे पड़ा देख कर शोर मचाया। इस बात की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करा कर आवश्यक कार्रवाई की।
रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के अमौनी गांव के दिनेश यादव (35), मजदूरी का काम करते थे। इन दिनों वह महुआडीह थानाक्षेत्र के पिपरहियां गांव में अपने मामा के घर आए थे। वहां से सोमवार की रात को वह पैदल ही पास के गांव बरारी द्वितीय में अपने मौसी के घर जाने के लिए निकले।
अभी वह रामपुर बनहर गांव के पास नहर के किनारे वाली सड़क पर पहुंचे थे कि किसी वाहन ने उन्हें ठोकर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन चालक मौका पाकर वाहन लेकर फरार हो गया। सड़क सुनसान होने की वजह से रात को किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
दिनेश की मौके पर ही तड़प कर मौत हो गई। मंगलवार की सुबह उधर टहलने निकले स्थानीय लोगों ने सड़क के किनारे पड़े शव को देखकर शोर मचाया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक रिश्तेदार भी आ गए। पुलिस ने शव का शिनाख्त कराकर आवश्यक कार्रवाई की। दिनेश के मौत की जानकारी होते ही घर में चीख - पुकार मच गई। माता चंपा देवी और छोटे भाई रमेश यादव का रो - रोकर बुरा हाल रहा।